Kavya- Ek Jazbaa, Ek Junoon Spoiler: शुभ ने अधिराज को बताई काव्या की तकलीफ, दर्द सुनकर हुआ हैरान

Kavya- Ek Jazbaa, Ek Junoon Spoiler: ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो काव्या- एक जज़्बा, एक जुनून के आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे शुभ अधिराज को बताता है, कि काव्या प्रेगनेंसी के दौरान क्या-क्या झेल रही है, जिससे अधिराज की आंखों में आंसू आ जाते हैं, क्योंकि काव्या ने उससे यह सब छुपाकर रखा था।
Kavya- Ek Jazbaa, Ek Junoon Spoiler: शुभ ने अधिराज को बताई काव्या की तकलीफ, दर्द सुनकर हुआ हैरान 47794

Kavya- Ek Jazbaa, Ek Junoon Update Ep 178 : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक काव्या- एक जज़्बा, एक जुनून में पिछले कुछ दिनों से काफी लाजवाब ड्रामे देखने को मिले है। जैसा कि आप सभी ने अब तक देखा हैं, कि गिरिराज गुस्से में काव्या पर एक गंभीर आरोप लगाता है। उसका मानना है, कि वह अधिराज को सभी के सामने अपमानित करने में खुशी महसूस करती है। काव्या इस गलतफहमी पर सफाई देने की कोशिश करती हैं, मगर इसे कोई भी नहीं सुनता है। सफाई के बावजूद भी, गिरिराज काव्या पर चिल्लाना जारी रखता है, जिससे काव्या गुस्सा हो जाती है। काव्या गुस्से में गिरिराज को ‘चुप ठाकुर‘ कह देती हैं, जिसे सुनकर अधिराज और गिरिराज हैरान रह जाते हैं। बाद में, अधिराज और काव्या को भावनात्मक उथल-पुथल का सामना करना पड़ता है जहां दोनों अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की कोशिश करते हैं, मगर वह इसमें कमजोर पड़ जाते हैं।

अब आने वाले एपिसोड में आप सभी देखेंगे कि अधिराज और काव्या के बीच एक भावनात्मक पल आता है, जिसके कारण अधिराज परेशान हो जाता है। जबकि शुभ ने अधिराज को बता दिया है, कि काव्या प्रेगनेंसी के दौरान क्या-क्या झेल रही है, जिससे अधिराज की आंखों में आंसू आ जाते हैं, क्योंकि काव्या ने उससे यह सब छुपाकर रखा था। काव्या ने अधिराज को समझाया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी दृष्टि धुंधली हो गई है। अधिराज उसे कोई जवाब नहीं देता। आंसुओं से भरी काव्या अधिराज का हाथ पकड़कर उसके पास लेट गई। यह देखना दिलचस्प होगा कि काव्या और अधिराज अपने रिश्ते को सुरक्षित रखने के लिए जटिलताओं से कैसे निपटते हैं।

अब या देखना दिलचस्प होगा, कि काव्या और अधिराज अपने पेशेवर मुद्दों से कैसे निपटते हैं? तब तक के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।