Kavya- Ek Jazbaa, Ek Junoon Spoiler: अंजलि को रिहा कराएगी काव्या, गिरिराज को देगी मुंहतोड़ जबाव

Kavya- Ek Jazbaa, Ek Junoon Update: सोनी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक काव्या- एक जज्बा, एक जुनून में आप सभी देखेंगे कि काव्या अपनी मां यानी अंजलि से मिलने के लिए जेल में आती हैं, जहां वह अपनी मां से वादा करती हैं, कि वह उसे रिहा करवाकर गिरिराज को सलाखों के पीछे डालेगी।
Kavya- Ek Jazbaa, Ek Junoon Spoiler: अंजलि को रिहा कराएगी काव्या, गिरिराज को देगी मुंहतोड़ जबाव 48160

Kavya- Ek Jazbaa, Ek Junoon Update: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के मनोरंजक शो “काव्या- एक जज्बा, एक जुनून” में काव्या की भूमिका में सुंबुल तौकीर खान दशकों को लुभाने में सक्षम नजर आ रही है। शो में खान के साथ मिश्कत वर्मा भी ही, जो अधिराज के किरदार से जनता के ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। शो में जैसा कि आप सभी देख रहे हैं, कि शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरिराज ने काव्या की मां यानी अंजली को भी फंसा दिया है, जिसके कारण काव्या की मुसीबतें बढ़ गई है। पुलिस वाले गिरिराज को गिरफ्तार करने के लिए आते हैं, मगर वह उनसे कहता है, कि वह तभी गिरफ्तार होगा, जब पुलिस अंजलि को गिरफ्तार करेगी।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सही देखेंगे कि अंजलि को अपनी गलती के कारण हवालत में बंद कर दियाजाता है, जहां काव्या उससे मिलने के लिए आती है। काव्या अपनी मां की ऐसी हालत देखकर रोने लगती है और वह इन सबका कसूरवार खुद को घोषित करती है। जल्दी ही काव्या के पिता आते हैं और वह भी अंजलि की ऐसी हालत से परेशान हो जाते हैं। बाद में, काव्या अपनी मां से वादा करती हैं, कि वह उसे जेल से बाहर निकालेगी और गिरिराज को मजा चखाएगी।

अब आग क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।