Kavya – Ek Jazbaa, Ek Junoon Spoiler: काव्या और अधिराज ने किया रोमांटिक डांस

Kavya - Ek Jazbaa, Ek Junoon Update: सोनी टीवी के काव्या - एक जज़्बा, एक जुनून में काव्या और अधिराज रोमांटिक डांस करते है।
Kavya - Ek Jazbaa, Ek Junoon Spoiler: काव्या और अधिराज ने किया रोमांटिक डांस 45438

Kavya – Ek Jazbaa, Ek Junoon Ep 151 22nd April 2024 Spoiler: सोनी टीवी (Sony Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक काव्या – एक जज़्बा, एक जुनून (Kavya – Ek Jazbaa, Ek Junoon) में मजेदार ड्रामे ने दर्शको को स्क्रीन से बांधे रखा है। जैसा कि आप सभी ने अब तक देखा, कि मयंक ने अपना नया कारोबार शुरू किया और, “बंसल इलेक्ट्रॉनिक्स” का शानदार उद्घाटन किया, जहां काव्या (सुंबुल तौकीर खान) और आदिराज (मिश्कत वर्मा) उत्सव में शामिल हुए। लेकिन, अनुराग और अम्मा जी अपने गुंडों को स्टोर में आग लगाने के लिए भेजते हैं, जिससे काव्या और अधिराज चिंतित हो जाते हैं। काव्या अपनी चतुराई से सब कुछ बचाने की कोशिश करती है, जबकि दुश्मन विनाश के इस पल के बारे में सोचकर खुश होते हैं।

अब आने वाले एपिसोड में, दर्शक देखेंगे कि काव्या और अधिराज के बीच की दूरी कम होती है और वह एक-दूसरे के बेहद करीब आते हैं। इसके अलावा वह एक पार्टी में रोमांटिक जोड़े के रूप में सामने आते हैं, जहां उनका प्यारा पल सभी के होश उड़ाता है। काव्या और अधिराज करीब आते हैं, उनके दिल एक साथ धड़कते हैं और वे रोमांटिक डांस करते हैं।

खैर, दोस्तो अब आपको क्या लगता है? अब आगे क्या होगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।