Kavya- Ek Jazbaa, Ek Junoon Spoiler: गिरिराज के चाल में फंसी अंजलि, काव्या और अधिराज हुए परेशान

Kavya- Ek Jazbaa, Ek Junoon Spoiler: ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो काव्या- एक जज़्बा, एक जुनून के आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे गिरिराज काव्या की मां यानी अंजलि को अपने अवैध जाल में फंसा लेता है।
Kavya- Ek Jazbaa, Ek Junoon Spoiler: गिरिराज के चाल में फंसी अंजलि, काव्या और अधिराज हुए परेशान 47848

Kavya- Ek Jazbaa, Ek Junoon Update Ep 180: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक काव्या- एक जज़्बा, एक जुनून में पिछले कुछ दिनों से काफी लाजवाब ड्रामे देखने को मिले है। जैसा कि आप सभी ने अब तक देखा हैं, कि शुभ ने अधिराज को बता दिया है, कि काव्या प्रेगनेंसी के दौरान क्या-क्या झेल रही है, जिससे अधिराज की आंखों में आंसू आ जाते हैं, क्योंकि काव्या ने उससे यह सब छुपाकर रखा था। काव्या ने अधिराज को समझाया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी दृष्टि धुंधली हो गई है। अधिराज उसे कोई जवाब नहीं देता। आंसुओं से भरी काव्या अधिराज का हाथ पकड़कर उसके पास लेट गई।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे अंजलि अवैध गतिविधि में फंस जाती हैं, जिसमें गिरिराज का हाथ है। सरकारी शिक्षक नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री के साथ अंतिम चर्चा में काव्या ने खुलासा किया कि उसे शिक्षकों की सूची पर शक हो रहा है। वहीं गिरिराज काव्या से सवाल करता है, कि उसकी मां को सत्करी स्कूल में नौकरी कैसे मिले और क्या उसने भी घुस दिए है? बाद में, काव्या और अधिराज अंजलि से इस बारे में बात करते हैं। गिरिराज काव्या को फंसाने की कोशिश करता है, जबकि अधिराज गिरिराज के साथ तीखी बहस करता है। वहीं काव्या भावुक होकर अपनी मां से कहती है, कि उसने अब सभी को फंसा दिया है।

अब देखना यह दिलचस्प होगा, कि काव्या और अधिराज अपने दुश्मनों के इस बड़े जाल को कैसे सुलझाएंगे? जानने के लिए जुड़े रहे मनोरंजन न्यूज के साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।