Kavya- Ek Jazbaa Ek Junoon on Location: काव्या ने अम्मा को जड़ा जोरदार थप्पड़, घर से धक्के मारकर किया बेघर

Kavya- Ek Jazbaa Ek Junoon on Location: सोनी टीवी के काव्य- एक जज्बा एक जुनून में काव्या बड़ी अम्मा का पर्दाफाश करने वाली है और जोरदार थप्पड़ के साथ उन्हें घर से बेघर करेगी।
Kavya- Ek Jazbaa Ek Junoon on Location: काव्या ने अम्मा को जड़ा जोरदार थप्पड़, घर से धक्के मारकर किया बेघर 46515

Kavya- Ek Jazbaa Ek Junoon on Location: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक “काव्या – एक जज़्बा, एक जुनून” (Kavya- Ek Jazbaa Ek Junoon) में बेहद गजब के ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे, कि काव्या (सुंबुल तौकीर खान) अधिराज (मिशकट वर्म) पर लगे झूठे यौन शोषण के आरोप का पर्दाफाश कर देती है और उसे खबर लग जाती है, कि इन सबके पीछे बड़ी अम्मा का हाथ है। इसके अलावा काव्या ने अनुराग का भी सच सभी के सामने लाया है, जिससे दर्शकों की नजरे स्क्रीन पर टिकी हुई है। शो की कहानी, अब अनुराग की गिरफ्तारी और अम्मा का बेघर होने की ओर बढ़ रहा है।

शो के आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि अनुराग पुलिस के गिरफ्त में रहता है और काव्या पूरे परिवार के सामने अम्मा का भंडाफोड़ करती है। लेकिन, अम्मा यह सब मानने से इंकार करती है और उल्टा काव्या पर कई गंभीर आरोप लगाती हैं। अम्मा गुस्से में काव्या को काफी कुछ कह जाती हैं, मगर जब अम्मा काव्या के परिवार वालों को बुरा भला कहती हैं, तब काव्या अपना आपा खो देती है। काव्या गुस्से में आकर अम्मा को जोरदार थप्पड़ जड़ती है और उन्हें घर से बेघर करती है। अच्छा, तो क्या आप शो के ऑन लोकेशन वीडियो को देखना चाहते हैं? तो एक नजर नीचे डाले-

अपने पसंदीदा सितारें और शो से जुड़े खास अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे मनोरंजन न्यूज के साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।