Gauna- Ek Pratha spoiler: गौरव को जिंदगी में लाने की गहना की आखिरी कोशिश

Gauna- Ek Pratha Full Episode 126: गौरव को जिंदगी में लाने की गहना की आखिरी कोशिश।
Gauna- Ek Pratha spoiler: गौरव को जिंदगी में लाने की गहना की आखिरी कोशिश 37443

Gauna- Ek Pratha Spoiler: शेमारो (Shemaroo) के लोकप्रिय शो गौना- एक प्रथा (Gauna- Ek Pratha) में दर्शकों को गजब का ड्रामा देखने को मिल रहा है।शो में आप सभी देखेंगे गौरव को उर्वशी के वशीकरण से दूर करने के लिए गहना तमाम कोशिश करती है और अब उसके गौरव को अपने जिंदगी में लाने के लिए बहुत हीkam समय भी बचा है। गहना दुर्गा से इस बारे में बात करती हैं, कि गौरव को वापस जिंदगी में कैसे लाया जाए। दुर्गा गहना से कहती है, कि उसे गौरव के हाथो से स्वास्तिक बनवाना होगा। स्वास्तिक बनते ही उर्वशी का जादू टूट जाएगा और गौरव दोबारा उसकी जिन्दगी में लौट आएगा।

अपने योजना को सफल बनाने के लिए गहना घर में पूजा रखवाती है और इस पूजा में गौरव बैठा रहता है। जबकि दूसरी ओर उर्वशी अपने काले जादू को और मजबूत करने के लिए और गौरव को हमेशा अपने वश में रखने की विधियां चालू करती है। गहना बेहद चालाकी से गौरव से स्वस्तिक बनाने की मदद मांगती है और गौरव भी राज़ी हो जाता है। गौरव जैसे ही स्वस्तिक बनाने लगता है, वैसे ही गहना का काला जाद टूटने लगता है।

एक नज़र नीचे डाले-

अब देखना यह दिलचस्प होगा, कि क्या उर्वशी गौरव को पाने के लिए कोई नई चाल चलती है? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।