Gauna- Ek Pratha Spoiler: गायत्री बनकर गौरव के ज़िंदगी में लौटी गहना, उर्वशी को जड़ा थप्पड़

Gauna- Ek Pratha Full Episode 113: गायत्री बनकर गौरव के ज़िंदगी में लौटी गहना।
Gauna- Ek Pratha Spoiler: गायत्री बनकर गौरव के ज़िंदगी में लौटी गहना, उर्वशी को जड़ा थप्पड़ 36396

Gauna- Ek Pratha Spoiler: शेमारो (Shemaroo) के लोकप्रिय शो गौना- एक प्रथा (Gauna- Ek Pratha) में दर्शकों को गजब का ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में आप सभी ने अब तक देखा कि गहना प्रण लेती है, कि वह खुद को बदल लेगी और साथ ही उन लोगो से बदला लेगी, जिसने उसपर जान लेवा हमला किया। इसके अलावा गहना को बचाने वाली किन्नर गहना को एक नया रूप देने का फैसला करती है और उसे नया नाम गायत्री देती है। धीरे- धीरे कहानी आगे बढ़ती है और गहना के साथ हुए छल का बदला लेने के लिए गहना अपने नए रूप के साथ सामने आती है।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखने कि गहना गायत्री बन जाती है। दूसरी ओर गौरव का परिवार पूरी तरह से तबाह होने लगता है। उनकी फैक्ट्री में आग लग जाती हैं और वे आर्थिक तंगी से जूझने लगते हैं। जल्दी ही उनके घर की नीलामी होने लगती है और घर को गहना उर्फ गायत्री 60 करोड़ रुपए में खरीद लेती है। गायत्री परिवार वालो के साथ रहने के लिए तैयार हो जाती है और उन्हें घर का सारा काम देती है। हालांकि, घर वालो को शक है, कि गायत्री ही गहना है, इसलिए सभी उसके हाथ का टैटू देखते है। मगर, उर्वशी की हरकत के चलते गायत्री उसे थप्पड़ मार देती है। अब गहना गायत्री बन कर सभी से बदला लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।