Gauna- Ek Pratha spoiler: गहना और दुर्गा के हाथ लगी उर्वशी की जादुई किताब

Gauna- Ek Pratha Full Episode 124: गहना और दुर्गा के हाथ लगी उर्वशी की जादुई किताब।
Gauna- Ek Pratha spoiler: गहना और दुर्गा के हाथ लगी उर्वशी की जादुई किताब 37214

Gauna- Ek Pratha Spoiler: शेमारो (Shemaroo) के लोकप्रिय शो गौना- एक प्रथा (Gauna- Ek Pratha) में दर्शकों को गजब का ड्रामा देखने को मिल रहा है।शो में आप सभी ने अब तक देखा कि गौरव उर्वशी को गहना की मां से माफ़ी मांगने के लिए कहता है, जिसके बाद उर्वशी दुर्गा के पैर छु कर माफी मांगती है। गहना की नजर उर्वशी के हाथ पर जाती है, जो दुर्गा के पैर छूने से काले हो जाते हैं। वह समझ जाती है, कि यह सब उर्वशी का ही कराया धराया है। गहना अपने कमरे में जाकर दुर्गा मा से अपने अतीत के बारे में बात करती रहती है, तभी अचानक गौरव कमरे में आ जाता है। मगर वह उनकी बातो को सुन नहीं पता है। वह दुर्गा मा से माफी मांगने के किए कमरे ने आया रहता है। बाद में, गहना दोबारा गौरव को लोन देने का प्रस्ताव रखती है, मगर वह उसे ठुकरा देता है।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि दुर्गा और गहना अब इस योजना में जुट गए हैं, कि उन्हें उस तांत्रिक की आत्मा को खोजना है, जिसे उर्वशी ने कैद कर लिया है। दुर्गा गहना से कहती है, कि आत्मा कहीं भी छुपी हो सकती है। बाद में, दुर्गा और गहना उर्वशी के कमरे में आत्मा की खोज में जाते हैं। हालांकि, उर्वशी को एहसास हो जाता है, कि कोई आत्मा की खोज में है। वह अपने कमरे में जाने का फैसला करती है। जबकि दूसरी ओर गहना और दुर्गा अलमारी में आत्मा की खोज करते हैं, मगर गलती से गहना के हाथ उर्वशी की टोटके वाली जादुई किताब लग जाती है। परंतु, वह जैसे ही कुछ करे उसके पहले कमरे के उर्वशी आ जाती है।

क्या उर्वशी दुर्गा और गहना को रंगे हाथो पकड़ लेगी? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।