Gauna- Ek Pratha spoiler: गहना ने किया उर्वशी का पर्दा फाश

Gauna- Ek Pratha Full Episode 127: गहना ने किया उर्वशी का पर्दा फाश।
Gauna- Ek Pratha spoiler: गहना ने किया उर्वशी का पर्दा फाश 37536

Gauna- Ek Pratha Spoiler: शेमारो (Shemaroo) के लोकप्रिय शो गौना- एक प्रथा (Gauna- Ek Pratha) में दर्शकों को गजब का ड्रामा देखने को मिल रहा है।शो में आप सभी ने अब तक देखा कि गौरव अपने सफल बिजनेस के कारण घर में पूजा रखवाता है। जबकि दुर्गा गहना से कहती है, कि उसे गौरव के हाथो से स्वास्तिक बनवाना होगा। स्वास्तिक बनते ही उर्वशी का जादू टूट जाएगा और गौरव दोबारा उसकी जिन्दगी में लौट आएगा। इसके अलावा वह गहना को दवाई देती है, जिसे पीने से उर्वशी अपनी प्रेगनेंसी की सारी सच्चाई उगल देगी। जल्दी ही पूजा चालू होता है और गहना बेहद चालाकी से गौरव से स्वस्तिक बनाने की मदद मांगती है और गौरव भी राज़ी हो जाता है। गौरव जैसे ही स्वस्तिक बनाने लगता है, वैसे ही उर्वशी का काला जाद टूटने लगता है।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि गहना और उर्वशी के बीच नोक झोंक होती है। जल्दी ही गहना पानी में दुर्गा द्वारा दिए गए दवाई को मिला देती है, जिसे पीने से उर्वशी सच बोलने लगेगी। उर्वशी तीखा खा लेती है और गलती से उस पाणी को पी लेती है, जिसमें गहना ने दुर्गा द्वारा दिए गए दावाई को मिलाया था। घर में पूरे कार्यक्रम के बाद उर्वशी गौरव के साथ डांस करती है। डांस के दौरान उसे अजीब लगने लगता है और वह धीरे- धीरे सच कबूलने लगती है। गहना और दुर्गा उर्वशी के सच को देखते हुए खुश होते हैं।

एक नज़र नीचे डाले-

 

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि गौरव उर्वशी के सच को जानने के बाद कौनसा कदम उठाता है? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।