Gauna- Ek Pratha spoiler: दुर्गा को बचाने के चक्कर में गौरव के साथ हुआ बड़ा हादसा

Gauna- Ek Pratha Full Episode 130: दुर्गा को बचाने के चक्कर में गौरव के साथ हुआ बड़ा हादसा।
Gauna- Ek Pratha spoiler: दुर्गा को बचाने के चक्कर में गौरव के साथ हुआ बड़ा हादसा 37759

Gauna- Ek Pratha Spoiler: शेमारो (Shemaroo) के लोकप्रिय शो गौना- एक प्रथा (Gauna- Ek Pratha) में दर्शकों को गजब का ड्रामा देखने को मिल रहा है।शो में आप सभी ने अब तक देखा कि गौरव प्रिंस के जरिए गहना के लिए खाना लाता है, जिसके बाद गौरव और गहना साथ ने बैठकर खाना खाते है। वे सभी मिलकर ट्रुथ और देयर खेलते हैं, जिसके कारण गहना और गौरव को एक साथ डांस करना पड़ता है। बाद में, बाजी गहना के हाथ में आती है और गौरव से उर्वशी की अंगूठी मांगती है।गौरव उर्वशी के कमरे में जाकर उर्वशी के हाथो से चोरी छिपे अंगूठी निकाल लेता है। जैसे ही वह अंगूठी निकालता है, उसे जोर का झटका लगता है और वह नीचे गिर जाता है। गौरव की यह हालत देखकर गहना आया है और वह मौका देखकर अंगूठी को बदल देती है।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि उर्वशी को सब पता चल जाता है और वह अपनी काली शक्तियों को फिर से शुरू करती है, जिसके कारण दुर्गा की जान खतरे में पड़ जाती है। गहना उर्वशी से मिलती है, जिसके बाद उर्वशी उससे कहती है, कि दुर्गा की जान अब कोई नहीं बचा सकता। कमरे में दुर्गा के हाथ और पैर फंस जाते हैं, जिसके कारण वह कुछ नहीं कर पाती है। दूसरी ओर गहना कमरे के दरवाजे को खोलने की कोशिश करती है। गहना की मदद के लिए गौरव आता है और वह दरवाजे को खोलता है। मगर जैसे ही कमरा खुलता है, दुर्गा के उपर झूमर गिरता है। गौरव दुर्गा को बचाने के लिए भागता है और खुद उस झूमर के नीचे आ जाता है। दुर्गा के कारण गौरव एक बड़े हादसे का शिकार हो गया।

एक नज़र नीचे डाले-

हे भगवान! क्या गौरव ठीक है? आपको क्या लगता है? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।