कुंडली भाग्य: शर्लिन ने अर्जुन को छोड़ पृथ्वी से मिलाया हाथ

Kundali Bhagya Spoiler: ज़ी टीवी के धारावाहिक कुंडली भाग्य में अर्जुन को छोड़ पृथ्वी से जा मिली शर्लिन।
कुंडली भाग्य: शर्लिन ने अर्जुन को छोड़ पृथ्वी से मिलाया हाथ 2021

Kundali Bhagya Spoiler: ज़ी टीवी पर आने वाले बालाजी टेलिफिल्म्स के धारावाहिक कुंडली भाग्य ने अपने अलग कहानी और ड्रामा से लोगों के दिलो में जगह बनाने में कामयाब रहा है। धारावाहिक में अभी तक हमने देखा कि अर्जुन सरदार बन के शादी रोकने जाता हैं। इसी बीच कृतिका मंडप में पहुंच जाती है और अर्जुन की जगह बैठे पृथ्वी का पर्दाफाश कर देती है। लूथरा परिवार पृथ्वी का सच सामने आने के बाद सदमें में आ जाते हैं। हालांकि, जब कृतिका अपना घूंघट उठाती है, तो वह अर्जुन को देखकर हैरान रह जाती है।

अर्जुन पृथ्वी को बंद करके चला जाता है और अंजलि काफी परेशान होती है। अर्जुन के ना होने पर, अंजलि शंभू से मिलने जाती हैं। और उसे एक बड़े रकम के बदले प्रीता को बिरला हाउस से अगवा करने के लिए कहती है। शंभू इतने पैसे देखकर खुश हो जाता है और पिता को अगवा करने के फिराक में लग जाता है। वही जब राखी प्रीता के कमरे में जाती है तो वहां बिस्तर के पीछे पिता को बेहोश पाती है।

अब आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अर्जुन प्रीता के साथ शादी करने का फैसला लेता है। इसी बीच पृथ्वी शादी रोकने के लिए मंडप में पहुंच जाता है। अर्जुन पृथ्वी को बाहर देख कर बहुत हैरान हो जाता है। शर्लिन से पृथ्वी के बाहर होने पर सवाल पूछे जाने पर वह बताती है कि वह शुरू से ही प्रिता के साथ मिली हुई है।

अब देखना यह दिलचस्प है कि आगे क्या होगा? क्या अर्जुन और प्रीता की शादी हो पाएगी?

ऐसे ही अधिक अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। और कुंडली भाग्य नए एपिसोड ZEE5 क्लब पर टीवी से पहले देखें।

मनीषा सुथार: अभी तक गतिशील गतिशील, मनीषा सथुर व्यावसायिकता और सही मूल्यों का एक आदर्श मिश्रण है। नेटवर्क के लिए योग्यता के साथ खबर के लिए भूख, मनीषा जूनियर्स को प्रेरित करती है और वरिष्ठों का समर्थन करती है। एक मास मीडिया स्नातक, वह रूढ़ियों को तोड़ने और अपने स्वयं के आला को तराशने में विश्वास करती है। जब वह व्यस्त नहीं होता है, तो वह गाना, नृत्य करना और मीरा बनाना पसंद करता है।