जैस्मीन भसीन शिमरी ड्रेस में दिखी बेहद खूबसूरत, फैंस ने किया पसंद

जैस्मीन भसीन शिमरी आउटफिट में बहुत स्टनिंग लग रही है।देखिए यहां
Jasmine Bhasin looked very beautiful in a shimmery dress, fans liked it 4689

जैस्मीन भसीन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली और हसीन डिवाओं में से एक हैं जिन्होंने लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 14 में एक प्रतियोगी के रूप में अपने अभिनय द्वारा प्रसिद्धि हासिल की थी। सोशल मीडिया पर उनके लाइफस्टाइल और फैशन के बहुत सारे फैंस है। वह अपने अभिनय के अलावा अपने अद्भुत गॉर्जियस अवतार द्वारा भी काफी लोकप्रिय है।

जैस्मीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और वह अपनी डेली रूटीन व गॉर्जियस लुक को अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है। कैजुअल लुक से लेकर साड़ी या गाउन में रेड कार्पेट लुक तक, जैस्मीन भसीन का स्टाइल गेम हमेशा सुर्खियों में रहता है। हम यहां उनके शिमरी लुक के कुछ कलेक्शन लेकर आए है ।देखिए यहां

उन्हें येलो कलर की शानदार फ्रिंज शिमरी ड्रेस में देखा जा सकता है। उन्होंने सिंपल ज्वेलरी और स्पार्कलिंग हील्स के साथ लुक को कंप्लीट किया।

इस तस्वीर में उन्होंने रॉयल ब्लू शिमरी ड्रेस पहनी है। उन्होंने खुले बालों के साथ इस आउटफिट को स्टाइल किया।

जैस्मीन ने यहां शिमरी के साथ नेवी ब्लू में प्यारा गाउन पहना है। ड्रेस के टॉप में ब्लेज़र जैसा कॉलर है। इस एम वह बहुत खूबसूरत लग रही है।

इसके बारे में आपकी क्या राय है? हमे नीचे कॉमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।