धीरज धूपर किस रंग के कपड़ो में दिखे हैंडसम ?

धीरज धूपर किस रंग के आउटफिट में हैंडसम दिख रहे है? देखिए यहां
In which color clothes did Dheeraj Dhoopar look handsome? 8036

धीरज धूपर टीवी इंडस्ट्री के चहेते अभिनेता और मॉडल हैं। धीरज धूपर ने अपना टेलीविज़न डेब्यू मात पिता के चरणों में स्वर्ग में अंश के किरदार के रूप में किया था। उन्होंने स्टार प्लस के बहनें, मिसेज तेंदुलकर,जिंदगी कहे – स्माइल प्लीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सोनी टीवी के कुछ कुछ लोग कहेंगे में एक छोटी भूमिका भी निभाई थी। उन्हें ससुराल सिमर का में प्रेम भारद्वाज और कुंडली भाग्य में करण लूथरा के किरदार से असली प्रसिद्धि मिली जिसके लिए कई पुरस्कार मिले।

धीरज एक मॉडल भी है इसलिए वह हमेशा स्टाइल में रहना पसंद करते है। उनके फैंस को उनका स्टाइलिश लुक बहुत पसंद है ।जब भी वह अपने सोशल मीडिया पर कुछ भी अपलोड करते है तो उनके फैंस उसे बहुत पसंद करते हैं। आज हम आपके लिए अलग अलग कलर में उनके स्टाइलिस्ट लुक लेकर आए है ।देखिए और बताइए की आपको कौन सा लुक पसंद है।

इस तस्वीर में धीरज ने ब्लैक और व्हाइट स्ट्रिप में जैकेट पहना है जिसके साथ उन्होंने व्हाइट टीशर्ट और ब्लू जींस पहना है।धीरज इस लुक में बहुत कूल और हैंडसम लग रहे है।

इस तस्वीर में धीरज ने व्हाइट टीशर्ट और व्हाइट ट्राउजर पहना है । इसके साथ उन्होंने येलो जैकेट के साथ इस लुक को कंप्लीट किया है।उन्होंने इसे मैचिंग सन ग्लासेस के साथ पेयर किया है।

इस तस्वीर में धीरज ने ब्लू टीशर्ट के साथ ग्रीन ट्राउजर और ग्रीन जैकट पहना है।साथ में सन ग्लासेस उनके लुक को और कूल बनाता है।इस लुक में धीरज बहुत हैंडसम लग रहे है।

इस लुक के लिए धीरज ने रेड और ऑरेंज कॉम्बिनेशन चुना है।उन्होंने ऑरेंज टीशर्ट और ट्राउजर के साथ रेड जैकेट को स्टाइल किया है।

आपको कौन सा लुक पसंद आया? हमें नीचे कमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।