Divyanka Tripathi ने ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों के दिलों में बनाईं जगह, देखें सबूत

Know more about Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी के इंस्टाग्राम हैंडल पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग हासिल हुई है।
Divyanka Tripathi ने ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों के दिलों में बनाईं जगह, देखें सबूत 24844

Know more about Divyanka Tripathi: अपने स्वैग लुक से सभी को आकर्षित करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को भला कौन नहीं जानता है। डीवा हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रीयों में से एक हैं, जो किसी भी परिचय की मोहताज नहीं है। अभिनेत्री ने अपने दमदार अभिनय के बदौलत काफी कुछ हासिल किया है और मनोरंजन उद्योग में एक बड़ी सफलता को अपने नाम किया है। उनकी सफलता की शुरुआत उनके बड़े शो ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ के बाद से ही शुरू हो गई थी और तब से लेकर आज तक उन्होंने अपनी ओर से जो कुछ भी करने की कोशिश की है, उसका भरपूर लाभ मिला है। टीवी डेली सोप में अच्छा काम करने से लेकर अपने एंकरिंग और होस्टिंग कौशल के साथ दर्शकों को लुभाने में अभिनेत्री हमेशा से सफल रही हैं।

25 मिलियन फोलोअर्स को बनाया अपना

जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि अभिनेत्री सोशल मीडिया हैंडल पर सक्रिय रहना पसंद करती हैं और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। डीवा अक्सर अपने स्टाइल और ग्लैमर को प्रदर्शित करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेती है। गौरतलब हैं, कि अभिनेत्री जब भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ शेयर करती हैं, तो फैंस उसपर खूब प्यार बरसाते हैं। हालांकि, इस बार उनके फैन फॉलोइंग में काफी तगड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। डीवा के इंस्टाग्राम हैंडल पर अब 25 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स की गिनती हो गई है। एक नजर नीचे डालें-

खैर, देवियों और सज्जनों, इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।