दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने योगा रूटीन वीडियो से फैंस को दिया फिटनेस गोल

दिव्यांका त्रिपाठी के योगा रूटीन वीडियो पर एक नजर डालिए
Divyanka Tripathi gives fitness goals to fans with her yoga routine video 7989

दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन की खुबसूरत अभिनेत्री है।उन्हे किसी परिचय की अवश्यकता नहीं है।दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत जी टीवी शो बनूं मैं तेरी दुल्हन से की।उसके बाद उन्होंने ‘ये है मोहब्बतें’ जैसे सुपरहिट शो दिया जिसके इशिता के किरदार से उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की। इस किरदार ने उन्हें एक घरेलू नाम बना दिया।वह ‘खतरों कि खिलाड़ी 12’ की रनरअप भी रही है जहां उन्होंने अपने लाजवाब स्टंट से सबको हैरान कर दिया।उन्हे उनके अभिनय और सुंदरता के कारण फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जाता है।

दिव्यांका सोशल मीडिया पर बहुत ही एक्टिव रहती है।वह सोशल मीडिया पर अपने फैशन और फिटनेस के बारे में अपडेट करती रहती है।दिव्यांका बहुत फिट रहती है।वह अपने वर्कआउट वीडियो और पोस्ट से अपने फैंस को इंप्रेस करती रहती है। एक्सरसाइज करना सेहत के लिए बहुत जरूरी है और खासकर योगा। योग आपके बॉडी और दिमाग को फिट रखने में मदद करता है।दिव्यांका अपने दैनिक एक्सरसाइज में योगा को बहुत महत्व देती है।वह योग रूटीन की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है जो उनके फैंस को बहुत इंस्पायर्ड करती रहती है।यहां देखिए दिव्यांका ने हाल ही में योगा करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं जिसमे दिव्यांका ने फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए अपने योगा के स्टाइल के बारे में बात की है। दिव्यांका इन तस्वीर में मेडिटेशन, स्ट्रेच योगा सब करती नजर आ रही है जो आपको स्ट्रेस फ्री और फिट रहने के लिए फिटनेस गोल दे रही हैं। देखिए यहां

इसके बारे में आपकी क्या राय है? हमे नीचे कॉमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।