बिग बॉस के घर में बवाल मचाने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने के लिए तैयार है आकांक्षा पुरी

Akansha Puri Bhojpuri Debut: भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी आकांक्षा पुरी।
बिग बॉस के घर में बवाल मचाने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने के लिए तैयार है आकांक्षा पुरी 21561

Akansha Puri Bhojpuri Debut: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की खुबसूरत अभिनेत्री आकांक्षा पुरी अपने अद्भुत अंदाज के लिए अक्सर सुर्ख़ियों में छाई रहती है। गौरतलब हैं, कि अभिनेत्री लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बतौर प्रतियोगी के रूप में शामिल हुईं थीं। हालांकि, वह सुर्खियों में जैड हदीद के साथ लिप-लॉक वाले मोमेंट के चलते आई, जिसके बाद उन्हें घर से बेदखल कर दिया गया है। खैर, देवियों और सज्जनों, हिंदी, तमिल, मलयालम उद्योग के बाद अभिनेत्री अब भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अपना जादू चलाने के लिए तैयार है। अभिनेत्री ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहां हैं, कि वह भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ एक नए एलबम सॉन्ग में नजर आने वाली है।

हाल ही में, अभिनेत्री एक अवार्ड्स समारोह में शामिल हुईं थीं, जहां अभिनेत्री ने पवन सिंह के मंच साझा करते हुए कई शानदार भोजपुरी गानों पर ठुमकती हुई नजर आईं। अभिनेत्री के प्रशंसक और चाहनेवाले उन्हें पवन सिंह के साथ छोटे पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। एक नजर नीचे डालें-

अच्छा, तो क्या आप भी आकांक्षा पुरी को भोजपुरी इंडस्ट्री में तबाही मचाते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं? तो हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।