Yeh Hai Chahatein: शो को अलविदा कहतें हुए सरगुन कौर लूथरा और अबरार काजी हुए भावुक, साझा की दिलचस्प यादें

Yeh Hai Chahatein: स्टारप्लस (Star Plus) हमेशा से ही दर्शकों के मनोरंजन का खास ख्याल रखता है और वह अपने चैनल पर दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक पेशकश पेश करते है। 'ये है चाहतें' ने दर्शकों को मनोरंजीत करते हुए एक लंबा सफर तय किया है। शो की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी, जिसके बाद से वर्तमान तक शो की टीआरपी शीर्ष पर रही है। दर्शकों ने इस धारावाहिक पर खूब प्यार बरसाया है।
Yeh Hai Chahatein: शो को अलविदा कहतें हुए सरगुन कौर लूथरा और अबरार काजी हुए भावुक, साझा की दिलचस्प यादें 19472

Yeh Hai Chahatein: स्टारप्लस (Star Plus) हमेशा से ही दर्शकों के मनोरंजन का खास ख्याल रखता है और वह अपने चैनल पर दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक पेशकश पेश करते है। ‘ये है चाहतें’ ने दर्शकों को मनोरंजीत करते हुए एक लंबा सफर तय किया है। शो की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी, जिसके बाद से वर्तमान तक शो की टीआरपी शीर्ष पर रही है। दर्शकों ने इस धारावाहिक पर खूब प्यार बरसाया है।

शो में कई दिलचस्प और शानदार मोड़ की एंट्री हुई हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। शो में अबरार काजी और सरगुन कौर लूथरा को सम्राट, रुद्र और नयन, प्रीशा के रूप में लोगों का खूब प्यार मिला है। शो में आए लीप के बाद प्रविष्ट मिश्रा और शगुन शर्मा ने अर्जुन और काशवी के रूप में दर्शकों के मनोरंजन का ख्याल रखा है। अब सरगुन कौर लूथरा और अबरार काजी शो को अलविदा कहने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

इस पल को खास बनाने के लिए हाल में शो के सेट पर एक केक कटिंग सेरेमनी हुई, जहां अबरार और सरगुन, दोनों इमोशनल नजर आए। इसके बाद शो की इस जोड़ी ने दर्शकों को अपार प्यार और सराहना देने के लिए धन्यवाद भी दिया।

शो में सम्राट की भूमिका निभाने वाले अबरार काज़ी कहते हैं, “यह स्टारप्लस के साथ मेरा पहला सहयोग है, और मैं उत्साहित था क्योंकि यह एंटरटेनमेंट के लिए दर्शकों की पहली पसंद है। मैं शो का हिस्सा बनने के लिए खुद को लकी और ब्लेस्ड मानता हूं। ये है चाहतें के सेट पर पहला दिन अभी भी मेरे दिमाग में एकदम ताजा है, यह कल की ही बात लगती है। हमने रुद्राक्ष और सम्राट का जीवन जी लिया है। यह केवल शो की नहीं, बल्कि किरदारों की भी विदाई है। ऐसा लगता है जैसे हम अपने प्रियजनों को अलविदा कह रहे हैं। हम साथ में शूटिंग, सेट और ऑफ-स्क्रीन मौज-मस्ती को मिस करेंगे जो हम पैक-अप के बाद किया करते थे, ये जीवन भर याद रखने लायक यादें हैं। यह सफर सचमुच यादगार रहा है! सम्राट और रुद्राक्ष की यात्रा ने न केवल मुझे एक अभिनेता के रूप में चुनौती दी है, बल्कि मुझे एक बेहतर इंसान भी बनाया है। दोनों किरदारों के बीच जो बदलाव मुझे करना पड़ा, उससे मैं एक इंसान के रूप में विकसित हुआ हूं और सम्राट, रुद्राक्ष और ये है चाहतें से कई चीजें सीखी हैं।”

इस मौके पर सरगुन कौर लूथरा उर्फ नयनतारा ने कहा, “ये है चाहतें एक यादगार सफर रहा है। मैंने कई यादें बनाई हैं जिन्हें मैं जीवन भर संजो कर रखूंगी। मैं सेट पर सभी को मिस करूंगी। मैं दर्शकों द्वारा मिले प्यार के लिए शुक्रगुजार हूं और मेरे लिए इस टीम के साथ दोबारा काम करना सम्मान की बात होगी।”

‘ये है चाहतें’ हमेशा दर्शकों के लिए प्यार के अलग-अलग रंग लेकर आया है, जो न केवल सच्चे और असली है, बल्कि रिलेटेबल भी है। दर्शक असल जिंदगी में भी रील ड्रामा से कनेक्ट करते हैं।

एकता आर कपूर द्वारा निर्मित ‘ये है चाहतें’ दर्शकों को मनोरंजीत करने के लिए स्टार प्लस पर प्रतिदिन 10.30 बजे प्रसारित होता है।