Kumkum Bhagya: गुंडों ने तानी प्राची के कनपटी पर बंदूक, मदद के लिए कुदा रणवीर

Kumkum Bhagya Spoiler: पढ़िए, कुमकुम भाग्य स्पॉइलर।
Kumkum Bhagya: गुंडों ने तानी प्राची के कनपटी पर बंदूक, मदद के लिए कुदा रणवीर 23188

ज़ी टीवी (Zee TV) के लोकप्रिय धारावाहिक कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) में एक ख़तरनाक मोड़ आया हैं, जहां प्राची की जान ख़तरे में है। पिछले एपिसोड में जैसा आप सभी ने देखा, हथियार बंद गुंडों द्वारा शॉपिंग मॉल को घेर लिया जाता हैं, जहां रणवीर भी रहता है। गुंडे एक महिला के साथ गलत व्यवहार करते हैं, जिसके लिए रणबीर गुंडों से भिड़ जाता है। जिसके बाद गुंडों द्वारा रणवीर को निशाना बनाया लिया जाता है। प्राची रणबीर की जान ख़तरे में देखकर उसे बचाने के लिए आती है।

अब आने वाले एपिसोड में आप सभी देखेंगे कि प्राची से गुंडे उसका मंगलसुत्र मांगते हैं, जिसे देने से वह मना कर देती है। प्राची के मंगलसूत्र न देने से गुंडे गुस्सा हो जाते हैं और उसे मारने के लिए उसपर बंदूक़ तान देते है। हालांकि, रणवीर प्राची की मदद करने के लिए भागता है।

एक नजर नीचे डालें-

हे भगवान! क्या रणवीर प्राची की जान बचा पाएगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए बने रहें मनोरंजन न्यूज़ के साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।