Ghum hai Kisikey pyar Meiin: शो में ईशान का किरदार निभाने वाले शक्ति अरोड़ा ने अपने पहले हार्टब्रेक के बारे में साझा की दिलचस्प जानकारियां, पढ़ें पुरी खबर

Ghum hai Kisikey pyar Meiin: शक्ति अरोड़ा ने अपने पहले हार्टब्रेक के बारे में की बात।
Ghum hai Kisikey pyar Meiin: शो में ईशान का किरदार निभाने वाले शक्ति अरोड़ा ने अपने पहले हार्टब्रेक के बारे में साझा की दिलचस्प जानकारियां, पढ़ें पुरी खबर 21522

Ghum hai Kisikey pyar Meiin: स्टार प्लस (Star Plus) का लोकप्रिय धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की शानदार कहानी और आकर्षक मोड़ ने दर्शकों को टेलीविज़न से बांधें रखा है। गौरतलब हैं, कि शो में एक लिप ले लिया गया है और अब दर्शकों को शो की नई कहानी पेश की जाएंगी। शो के निर्माताओं ने हाल ही में एक प्रोमो जारी किया और एक नई कहानी और तीन नए किरदारों, शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह के साथ एक मोड़ की कहानी की घोषणा की है।

हाल का ट्रैक ईशान, सावी और रीवा के इर्द-गिर्द घूमता है। जब ईशान और रीवा प्यार को मौका दे रहे थे, तभी ईशान पहली बार दिल टूटने के एहसास को जान पता है। ऐसे में ईशान, रीवा और सावी के जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव को देखना बेहद दिलचस्प होगा। क्या ईशान देगा प्यार को दूसरा मौका?

इस पर ईशान की भूमिका निभाने वाले शक्ति अरोड़ा ने अपने पहले हार्टब्रेक के बारे में बताते हुए कहा, “दिल टूटना हमेशा बहुत व्यक्तिगत होता है। जब मैंने ईशान की स्क्रिप्ट पढ़ी, जहां ईशान का दिल टूटा हुआ है, बारीकियां, उसके बोलने और अभिनय करने का तरीका, उसके व्यवहार और भावनाओं में एक बड़ा बदलाव है। मैं तुरंत ही इससे जुड़ गया – उस समय से जब मेरा पहली बार दिल टूटा था। मुझे उम्मीद है कि दर्शक ईशान से उतना ही जुड़ाव महसूस करेंगे जितना मैं करता हूं और ईशान जिस इमोशनल रोलरकोस्टर से गुजरता है, उससे भी जुड़ जाएगा। दिल टूटना बहुत ही निराशाजनक और कन्फ्यूजिंग है, क्योंकि आप नहीं जानते कि इस सब से कैसे निपटें। आप एक अंधेरी गुफा में चले जाते है जहां से बाहर निकलने का रास्ता नहीं जानते हैं। साथ ही, यह जीवन बदलने वाला पल बन जाता है। इसके बाद इंसान और मैच्योर हो जाता है और उसे एहसास होता है कि वह रिश्ते में क्या चाहता है और क्या नहीं। प्यार केवल हार्टब्रेक के जोखिम से और ज्यादा वैल्यू रखता है।”

‘गुम हैं किसी के प्यार में’ के निर्माण का कार्यभार राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शाइका परवीन द्वारा संभाला गया है। शो दर्शकों को मनोरंजीत करने के लिए सोमवार से रविवार रात 8 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है। शो से जुड़ी नवीनतम समाचार प्राप्त करने के लिए बने रहें मनोरंजन न्यूज़ के साथ।