Ghum hai Kisikey pyar Meiin: दर्शकों के लिए सई और विराट के आखिरी एपिसोड को खास बनाएंगे मेकर्स

Ghum hai Kisikey pyar Meiin: दर्शकों के लिए सई और विराट का आखिरी एपिसोड बनेगा खास।
Ghum hai Kisikey pyar Meiin: दर्शकों के लिए सई और विराट के आखिरी एपिसोड को खास बनाएंगे मेकर्स 18753

Ghum hai Kisikey pyar Meiin: स्टार प्लस (Star Plus) का लोकप्रिय धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की शानदार कहानी और आकर्षक मोड़ ने दर्शकों को टेलीविज़न से बांधें रखा है। दर्शकों ने इस धारावाहिक पर ढेर सारी स्नेह की बरसात की है।

शो की कहानी सई और विराट के प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों किरदारों की नोक-झोंक ओर मस्तीभरे पलों ने दर्शकों को आकर्षित करने में कोई कमी नहीं छोडी है। आखिरकार, शो में वह वक्त भी आ गया हैं, जिसका सभी को इंतजार था। हमारा मतलब हैं, कि सई और विराट के पुनर्मिलन का वक्त आ गया है। इस जोड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन द्वारा सभी को मोहित किया है। सई और विराट की तीखी लड़ाई, रोमांस और ड्रामा ने दर्शकों को खूब मनोरंजित किया है। शो में सई और विराट का किरदार निभा रहें सितारे आयशा सिंह और नील भट्ट, अपने शानदार प्रदर्शन के चलते एक घरेलू नाम बनकर उभरे है। शो के शुरुआती दौर से ही दर्शकों ने उनपर खूब प्यार बरसाना शुरू कर दिया था। हालांकि, अब इनका सफर यही खत्म हुआ और इन सितारों की कहानी को एक शानदार कड़ी के साथ शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह आगे बढ़ाएंगे।

सईं-विराट के फैंस उनकी आखिरी कहानी देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और मेकर्स ने इस बात का पूरा ख्याल रखा है कि आखिरी एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद खास हो. आगे की कहानी को सई-विराट की बेटी सावी अंजाम देंगी। दर्शकों ने इस शो को शुरुआती दौर से ही काफी खास बनाया है और अपना प्यार लुटाया है। प्रशंसक अब आखिरी एपिसोड में इस प्यारी जोड़ी की अद्भुत कहानी के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं और वे और अधिक जानने की जल्दी में हैं। सई और विराट के साथ-साथ उनके प्रशंसकों के लिए भी यह एक उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा है। निर्माताओं ने दर्शकों और प्रशंसकों के भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आखिरी एपिसोड को सभी के लिए यादगार बनाने का फैसला किया है। आख़िरी एपिसोड जोड़े के चाहने वालों के लिए बेहद खास साबित होने वाला है।

हाल में इस शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि,* ”टीम ने #SaiRat फैन्स के लिए कुछ योजना बनाई है, और यह सरप्राइज प्रशंसकों को खुश और उत्साहित करने वाला है। यह अपनी पसंदीदा जोड़ी को आखिरी बार स्क्रीन पर देखने का उनके लिए एक अद्भुत अनुभव होगा। यह कुछ ऐसा होगा जिसे फैन्स जीवन भर याद करेंगे और संजोकर रखेंगे। यह ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ के वफादार प्रशंसकों के लिए निर्माताओं की तरफ से धन्यवाद का प्रतीक होगा। हमें उम्मीद है कि अब जब हम उनकी बेटी की कहानी के साथ एक नई यात्रा शुरू कर रहे हैं तो वे हमें बहुत प्यार देंगे।”

गुम हैं किसी के प्यार में’ के निर्माण का कार्यभार राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शाइका परवीन द्वारा संभाला गया है। शो दर्शकों को मनोरंजीत करने के लिए सोमवार से रविवार रात 8 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है। शो से जुड़ी नवीनतम समाचार प्राप्त करने के लिए बने रहें मनोरंजन न्यूज़ के साथ।