Ghum hai Kisikey pyar Meiin: आयशा सिंह और नील भट्ट की हुई शो से विदाई, सितारों ने कही ये बड़ी बात

Ghum hai Kisikey pyar Meiin: आयशा सिंह और नील भट्ट ने शो को कहा अलविदा।
Ghum hai Kisikey pyar Meiin: आयशा सिंह और नील भट्ट की हुई शो से विदाई, सितारों ने कही ये बड़ी बात 18260

Ghum hai Kisikey pyar Meiin: स्टार प्लस (Star Plus) का लोकप्रिय धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में दर्शकों को मनोरंजीत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। शो काफी लंबे समय से दर्शकों को मनोरंजीत करने में जुटा हुआ है और शो को इस कार्य में अपार सफलताएं भी हासिल हुई है। शो की शानदार कहानी और आकर्षक मोड़ ने दर्शकों को टेलीविज़न से बांधें रखा है।

शो की कहानी सई और विराट के प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों किरदारों की नोक-झोंक ओर मस्तीभरे पलों ने दर्शकों को आकर्षित करने में कोई कमी नहीं छोडी है। आखिरकार, शो में वह वक्त भी आ गया हैं, जिसका सभी को इंतजार था। हमारा मतलब हैं, कि सई और विराट के पुनर्मिलन का वक्त आ गया है। इस जोड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन द्वारा सभी को मोहित किया है। सई और विराट की तीखी लड़ाई, रोमांस और ड्रामा ने दर्शकों को खूब मनोरंजित किया है। शो में सई और विराट का किरदार निभा रहें सितारे आयशा सिंह और नील भट्ट, अपने शानदार प्रदर्शन के चलते एक घरेलू नाम बनकर उभरे है। शो के शुरुआती दौर से ही दर्शकों ने उनपर खूब प्यार बरसाना शुरू कर दिया था। हालांकि, अब इनका सफर यही खत्म हुआ और इन सितारों की कहानी को एक शानदार कड़ी के साथ शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह आगे बढ़ाएंगे।

सई का किरदार निभाने वाली आयशा सिंह कहती हैं, कि ”गुम हैं किसी के प्यार में के लिए यह एक खूबसूरत और प्यार सफर रहा है। इस शो में कुछ ऐसे पल हैं जिन्हें मैं जीवन भर याद रखूंगी और अपने दिल में कैद रखूंगी। प्यार एक ऐसी चीज़ है जिसे मैं अपने इस सफर से वापस ले जाऊंगी, लेकिन मेरी सबसे कीमती याद सई का डॉक्टर का कोट होगा, जिसे मैं अपने साथ घर वापस ले जाऊंगी क्योंकि यह विराट की ओर से सई को एक तोहफा था। सई, एक किरदार के रूप में, अपने आप में कई तरह के इमोशन्स से भरी हुई है, जिसमें स्ट्रेट फॉरवर्ड होने से लेकर गर्ल नेक्स्ट डोर, एक डॉटिंग वाइफ और एक मां, जो दूसरों से पहले अपने परिवार को रखती है, सब शामिल है। सई की एक और खास बात जो मैं सीखना चाहती हूं कि वह अपने संघर्षों के दौरान भी कैसे मुस्कुराती है। लेकिन यहां भी एक ट्विस्ट है: जब असल जीवन की बात आती है तो आयशा सई के बिल्कुल विपरीत है। मैं सेट पर एक प्रैंकस्टर हूं और मैंने अपने सभी को-स्टार्स के साथ प्रैंक किया है।”

शो में विराट का किरदार अदा करने वाले नील भट्ट कहते हैं, कि ”विराट और वर्दी साथ-साथ चलते हैं। यह तीसरी बार है कि मैंने एक पुलिस वाले के रूप में किरदार निभाया है। मुझे वर्दी पहनने और इसे निभाने में एक ही समय में गर्व और घबराहट दोनों महसूस होता है। विराट की वर्दी नील के जीवन का एक बहुत ही अहम हिस्सा है, और यह वह याद है जिसे मैं शो से अपने साथ वापस ले जाऊंगा। यह कुछ ऐसा है जिसे मैं जीवन भर याद रखूंगा। वर्दी ईमानदारी और सम्मान को दर्शाती है। वर्दी एक अहम हिस्सा रही है क्योंकि इसने विराट के किरदार को ढालने में मदद की है। मैं अपने किरदार विराट पर प्यार बरसाने के लिए दर्शकों का आभारी हूं और इस शो के लिए जितना प्यार हमें मिला है उतना ही प्यार शो का हिस्सा बनने वाली नई पीढ़ी को भी मिलेगा।”

गुम हैं किसी के प्यार में’ के निर्माण का कार्यभार राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शाइका परवीन द्वारा संभाला गया है। शो दर्शकों को मनोरंजीत करने के लिए सोमवार से रविवार रात 8 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है। शो से जुड़ी नवीनतम समाचार प्राप्त करने के लिए बने रहें मनोरंजन न्यूज़ के साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।