Battein Kuch Ankahee Si: टेलीविजन पर अब तक का सबसे बड़ा म्यूजिकल फिक्शन शो इस दिन देगा दस्तक

Battein Kuch Ankahee Si: स्टार प्लस का 'बातें कुछ अनकही सी' होगा टेलीविजन पर अब तक का सबसे बड़ा म्यूजिकल फिक्शन शो।
Battein Kuch Ankahee Si: टेलीविजन पर अब तक का सबसे बड़ा म्यूजिकल फिक्शन शो इस दिन देगा दस्तक 22903

Battein Kuch Ankahee Si: स्टारप्लस हमेशा से ही दर्शकों को लुभाने में सक्षम रहा है और चैनल अपनी अद्भुत कहानी और परियोजनाओं के लिए जाना जाता है। शो दर्शकों को लुभाने के लिए एक बार फिर तैयार है और वह भी एक नई कहानी के साथ जिसका नाम ‘बातें कुछ अनकही सी’। कहानी 30 और 40 साल के दो व्यक्तियों के सपनों को पूरा करने की यात्रा को दर्शाता है। इसके अलावा एक लंबी उम्र के बाद भी प्यार में खो जाना जैसी अवधारणा को समझाएंगा। इस शो के साथ, स्टारप्लस निर्माता राजन शाही के साथ एक नया सहयोग शुरू करेगा।

राजन शाही बातें कुछ अनकहीं सी के निर्माता के रूप में जुड़ रहे हैं, और यह उनकी पहली मैच्योर कहानी होगी जो एक अद्भुत आवाज वाली लड़की के जीवन और प्यार के बारे में है, जो सभी मुश्किलों के बीच म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है। राजन शाही ने स्टारप्लस के साथ कुछ अद्भुत परिवारिक शोज की खूबसूरत रचनाएं पेश की हैं, जिसमे अनुपमा, बिदाई, ये रिश्ते हैं प्यार के, तेरे मेरे शहर, मन की आवाज प्रतिज्ञा, और ये रिश्ता क्या कहलाता है, का नाम शामिल है, ऐसे में वे एक बार फिर से बातें कुछ अनकहीं सी के साथ नए रिकॉर्ड्स बनाने के लिए तैयार हैं।

शो में मोहित मलिक और सायली सालुंखे नजर दर्शकों को लुभाएंगे। धारावाहिक की कहानी अलग-अलग पृष्ठभूमि के दो मिडिल एज के लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जब वे मिलते हैं तो दुनिया के बारे में उनके विचार कैसे टकराते हैं और संगीत उनके सफर में एक अहम भूमिका निभाता है।

वैसे स्टार प्लस, जो हमेशा से लोगों के क्वालिटी कंटेंट दिखाने के लिए जाना जाता रहा है, और समय के साथ, जो समाज में नेक विचार बन गया, इस शो के साथ वे फिर से समाज में एक नई चर्चा के लिए दरवाजे खोल रहा हैं जो लोगों को न सिर्फ लेट शादी के बारे में शिक्षित करने में मदद करेगा, बल्कि करियर पर फोकस करने में भी हेल्प करने वाला है। यह शो बड़े पैमाने पर मिलेनियल्स के दर्शकों को पसंद आएगा।