बातें कुछ अनकही सी: एक शानदार कहानी के लिए स्टारप्लस और राजन शाही ने फिर मिलाया हाथ, शो का प्रोमो हुआ जारी

Battein Kuch Ankahee Si: एक शानदार कहानी के लिए स्टारप्लस और राजन शाही ने फिर मिलाया हाथ।
बातें कुछ अनकही सी: एक शानदार कहानी के लिए स्टारप्लस और राजन शाही ने फिर मिलाया हाथ, शो का प्रोमो हुआ जारी 20648

Battein Kuch Ankahee Si: स्टारप्लस हमेशा से ही दर्शकों को लुभाने में सक्षम रहा है और चैनल अपनी अद्भुत कहानी और परियोजनाओं के लिए जाना जाता है। शो दर्शकों को लुभाने के लिए एक बार फिर तैयार है और वह भी एक नई कहानी के साथ जिसका नाम ‘बातें कुछ अनकही सी’। कहानी 30 और 40 साल के दो व्यक्तियों के सपनों को पूरा करने की यात्रा को दर्शाता है। इसके अलावा एक लंबी उम्र के बाद भी प्यार में खो जाना जैसी अवधारणा को समझाएंगा।

शो में मोहित मलिक और सायली सालुंखे नजर दर्शकों को लुभाएंगे। धारावाहिक की कहानी अलग-अलग पृष्ठभूमि के दो मिडिल एज के लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है – जब वे मिलते हैं तो दुनिया के बारे में उनके विचार कैसे टकराते हैं और संगीत उनके सफर में एक अहम भूमिका निभाता है। निर्माताओं ने हाल ही में शो का पहला प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में वंदना और कुणाल का परिचय दिया गया है और वंदना अपने परिवार के साथ अपना 35वां जन्मदिन मनाती दिख रही हैं। 35 साल की उम्र में वंदना सिंगल हैं, जिसके कारण उनके रिश्तेदारों ने उन पर शादी करने का दबाव डाला है। लेकिन वह अभी भी अपने सपनों को पूरा करने को लेकर होपफुल है और उसका मानना है कि प्यार में पड़ने के लिए समझौता करना और सही व्यक्ति का इंतजार करना अच्छा नहीं है। दूसरी तरफ कुणाल की सीन में एंट्री होती है। कुणाल और वंदना की पहली मुलाकात हुई। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी कहानी कैसे आगे बढ़ती है और क्या प्यार और जिंदगी में वकाई उम्र कोई बाधा है?

‘बातें कुछ अनकही सी’ का निर्माण राजन शाही द्वारा किया जाना हैं। राजन शाही ऐसा कंटेंट लाने के लिए जाने जाते हैं, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया और देखा जाता है। लेकिन अब पहली बार है जब जीवन और प्यार पर बेस्ड एक मैच्योर कहानी के साथ वो कुछ हटके ट्राई कर रहें है। राजन शाही और स्टारप्लस हमेशा दर्शकों की पसंद का ख्याल रखतें है। राजन शाही और स्टारप्लस के सहयोग से अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे कुछ आइकोनिक शो लोगों को मिले हैं, और अब ‘बातें कुछ अनकही सी’ के साथ नए रिकॉर्ड बनाने और तोड़ने के लिए फिर से एक साथ आ गए हैं।