स्टार प्लस के शो “माटी से बंधी डोर” के किरदार वैजू, रणविजय और जया की ज़िंदगी में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट! एक्टर अंकित गुप्ता उर्फ रणविजय ने किया खुलासा

शो माटी से बंधी डोर का मौजूदा ट्रैक वैजू, रणविजय और जया पर केंद्रित है। रणविजय और जया की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके अलावा, वैजू ने उनके लिए एक खास गरबा नाइट का आयोजन किया है, जिसमें कुछ खास मेहमान शामिल होंगे।
स्टार प्लस के शो "माटी से बंधी डोर" के किरदार वैजू, रणविजय और जया की ज़िंदगी में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट! एक्टर अंकित गुप्ता उर्फ रणविजय ने किया खुलासा 50160

स्टार प्लस के शो माटी से बंधी डोर में ऋतुजा बागवे (वैजू) का रोल निभा रही हैं, जबकि अंकित गुप्ता (रणविजय) की किरदार में हैं। स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की बैकड्रॉप में सेट कहानी है। यह वैजू की कहानी है, जो खेतों में काम करके अपने परिवार का साथ देती है। लेकिन उसकी किस्मत में कुछ और ही है। वैजू परिवार से जुड़ी, मेहनती और सपनों की बुनियाद पर खड़ी है। उसका लक्ष्य है अपनी जीवनशैली को सुधारकर गांव की उन्नति में योगदान देना।

स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर वैजयंती की इमोशन से भरी उलझन वाली कहानी है, जो दिखाती है की कैसे अपने परिवार की मदद करने के लिए वो अपनी जिंदगी में संघर्ष करती है। रणविजय से मिलने के बाद उसकी जिंदगी में होने वाले बदलाव को भी देखने मिलने वाला है। शो में रिश्तों की गहराई और संस्कृति के विशेष पहलुओं को भी दिखाया जाएगा। व्यूअर्स को वैजयंती और रणविजय की शादी भी देखने मिलेगी, जो अजीब सी परिस्थिति में होती है। अब, शो में देखना दिलचस्प होगा की कैसे वैजयंती बिना प्यार की शादी में ढूंढती है, साथ ही अपनी जीवनशैली को ठीक करने और अपने गांव को बेहतर बनाने के अपने सपनों को जिंदा रखती है।

शो माटी से बंधी डोर का मौजूदा ट्रैक वैजू, रणविजय और जया पर केंद्रित है। रणविजय और जया की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके अलावा, वैजू ने उनके लिए एक खास गरबा नाइट का आयोजन किया है, जिसमें कुछ खास मेहमान शामिल होंगे। मशहूर गरबा सिंगर्स की जोड़ी प्रीति और पिंकी रणविजय और जया की संगीत रात में शो माटी से बंधी डोर में परफॉर्मेंस देंगी। रणविजय और जया की लव स्टोरी कॉलेज के दिनों से शुरू हुई थी, जिसमें कई मुश्किलें और चुनौतियाँ आईं। लेकिन अब आखिरकार रणविजय और जया एक साथ हैं और शादी के लिए तैयार हैं। क्या रणविजय और जया की लव स्टोरी अपनी मंजिल तक पहुंचाएगी, या फिर किस्मत को है कुछ कुछ मंजूर ?

स्टार प्लस के शो माटी से बंधी डोर के अंकित गुप्ता उर्फ ​​रणविजय इस बारे में बात करते हुए कहते हैं, “रणविजय और जया ने अपने जीवन में बहुत सारे भावनात्मक संघर्षों का सामना किया है। अनचाहे हालातों की वजह वह अलग हो गए थे, लेकिन अब जबकि किस्मत ने कुछ और ही सोच रखा है, तो वह शादी करने जा रहे हैं और उनकी शादी की तैयारियाँ जोरों पर हैं। अब क्या रणविजय और जया असल में शादी करेंगे, या किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा है? हाई वोल्टेज ड्रामे के लिए बने रहें और देखें कि उनकी कहानी क्या मोड़ लेती है।”

‘माटी से बंधी डोर’ स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार शाम 7:30 बजे प्रसारित होता है।