ये है मोहब्बतें फेम कृष्णा मुखर्जी ने चिराग बाटलीवाला से की शादी

अभिनेत्री कृष्णा मुखर्जी के बारे में जानिए लेटेस्ट खबर यहां
Yeh Hai Mohabbatein fame Krishna Mukherjee marries Chirag Batliwala 6129

कृष्णा मुखर्जी इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन और सबसे प्रशंसित अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय कौशल से हमेशा अपने फैंस को प्रभावित किया है और दर्शकों को उनपर गर्व है। अब ये है मोहब्बतें अभिनेत्री कृष्णा मुखर्जी के सभी फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट आ रहा है। कृष्णा ने 13 मार्च, 2023 को गोवा में चिराग बाटलीवाला के साथ शादी की। कपल ने करीबी परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में डूबते सूरज की खूबसूरत बैकग्राउंड के साथ एक दूसरे को शादी का वचन दिया। कपल ने रेड और व्हाइट आउटफिट पहनी हुई थी और चूंकि कृष्णा बंगाली हैं इसलिए उन्होंने एक मुकुट पहना था जबकि उनके पति चिराग ने एक टॉपर पहना था। कृष्णा ने खूबसूरत व्हाइट लहंगा और लाल ब्लाउज पहना था। उनके पति ने सफेद शेरवानी और लाल दुपट्टा पहनकर उनके साथ ट्विनिंग की। दोनों अपनी शादी की आउटफिट में बहुत सुंदर दिख रहे थे।

खैर, हम उनके सुंदर जीवन की कामना करते हैं। हमें अपने विचार नीचे कॉमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।