तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम कुश शाह ने छोड़ा शो, गोली के जाने से दर्शक हुए परेशान

TMKOC Fame Goli Aka Kush Shah Quit the Show: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम कुश शाह ने शो को अलविदा कह दिया है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम कुश शाह ने छोड़ा शो, गोली के जाने से दर्शक हुए परेशान 48804

TMKOC Fame Goli Aka Kush Shah Quit the Show: टीवी का लोकप्रिय धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी लंबे समय से दर्शको को लुभा रहा है, जिसमें कई अद्भुत प्रतिभाशाली कलाकारों की टोली मौजूद है। हालांकि, शो के निर्माताओं ने समय-समय पर कई बदलाव भी किए है, जिसके कारण हमनें कई किरदारों के चेहरे को बदलते हुए भी देखा है। शो ने पहले भी कई बड़े-बड़े किरदारों को खोया है और अब खबर आ रही है, कि शो की जान कुश शाह यानी गोली ने भी शो को अलविदा कह दिया हैं। अभिनेता के सबसे बड़े फैन में से एक ने दावा किया है, कि टप्पू सेना के एक दमदार सदस्य और शो की शुरुआत से ही लोगों को लुभाने वाले कुश शो छोड़ को रहे हैं।

दरअसल, शो के गोली यानी कुश के एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की। दोनों की मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई, जिसके कारण उन्होंने एक कैंडिड पल को कैद किया, जिसके साथ एक बड़ा दावा भी किया। फैन का कहना है, वह गलती से कुश से टकरा गए, जिसके बाद कुश ने फैन को बताया, कि वह न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई के आए हैं और वह पढ़ाई के कारण शो को अलविदा कह रहे हैं। हालांकि, इस खबर की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया हैंडल पर वायरल हुई, तो दर्शक बेचैन हो गए। क्योंकि, कई यूजर्स का कहना है, कि उन्हें जेठालाल और गोली की जोड़ी बेहद पसंद है।

आपको बता दें, कुश शो और एडवरटाइजमेंट के जरिए महीने का लाखों रुपए छापते हैं, मगर अब शो से चले जाने से दर्शक उन्हें काफी मिश करेंगे। इससे पहले भी शो के कई अहम किरदारों ने शो को छोड़ा था।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।