रिपोर्ट्स: राजन शाही के आगामी शो में नजर आएंगी शिवांगी जोशी ?

कई रिपोर्ट्स का दावा है, कि शिवांगी जोशी और राजन शाही ने नए शो के लिए हाथ मिलाया है।
रिपोर्ट्स: राजन शाही के आगामी शो में नजर आएंगी शिवांगी जोशी ? 47167

टीवी जगत की सबसे खूबसूरत और चुलबुली अभिनेत्रियों में से एक है शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), जो इन दिनों अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक कारणों के चलते सुर्खियो में बनी हैं। इस बार कई रिपोर्ट ने दावा किया, कि अभिनेत्री के हाथ राजन शाही की नई शो लगी है। हालांकि, इस खबर की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जैसा कि आप सभी को पता है, कि कुछ दिनों पहले बरसात-मौसम प्यार का अभिनेता कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी की डेटिंग की अटकलों ने जोर पकड़ा था, मगर बाद में सितारों ने इसे खारिज कर दिया।

शिवांगी हाल ही में अपने ओटीटी प्रोजेक्ट कपल गोल्स के लिए चर्चा में थीं, जिसमें अभिनेत्री मशहूर यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल के साथ नजर आई थी। गौरतलब है, कि अभिनेत्री को स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा की मुख्य से खास प्रसिद्धि मिली थी, जिसे निर्माता राजन शाही ने निर्मित किया था। अभिनेत्री को अनुपमा के सेट पर राजन शाही द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में भी देखा गया था।

राजन शाही द्वारा स्टार प्लस के लिए एक प्रेम कहानी बनाने की खबर ने शिवांगी की राजन के साथ काम करने की इच्छा को फिर से जगा दिया है। राजन ने शिवांगी जोशी के साथ ली गई एक तस्वीर पोस्ट की और इससे अटकलों ने रफ्तार पकड़ी की, अभिनेत्री और निर्माता ने नए शो के लिए हाथ मिलाया है। राजन ने पहले जनता को मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की पसंदीदा जोड़ी को अपना एक और शो देने का वादा किया था।

आखिर सच क्या है? क्या शिवांगी कर रही हैं राजन का अगला प्रोजेक्ट? इसका जवाब तो वक्त ही देगा। तब तक के लिए जुड़े रहे मनोरंजन न्यूज के साथ।