नजारा के लाल बनारसी में मोनालिसा ने की दमदार एंट्री, नयनतारा के किरदार से दर्शक हुए खुश

Monalisa Bags Nazara’s Lal Banarshi: नजारा के लाल बनारसी में मोनालिसा ने की दमदार एंट्री।
नजारा के लाल बनारसी में मोनालिसा ने की दमदार एंट्री, नयनतारा के किरदार से दर्शक हुए खुश 39219

Monalisa Bags Nazara’s Lal Banarshi: भोजपुरी फिल्म जगत की सबसे हसीन अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) किसी परिचय की मोहताज नहीं है। डीवा कई हिंदी टीवी शो के साथ- साथ रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी है और अब एक बार फिर से वह दर्शको को मनोरंजित करने के लिए तैयार है। आपको बता दें, मोनालिसा ने नजारा चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक ‘लाल बनारसी‘ (Lal Banarshi) में दमदार एंट्री की है, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश हैं। डीवा इस धारावाहिक में, नयनतारा के किरदार से दर्शको को लुभाएगी, जिसकी खास झलक सोशल मीडिया हैंडल पर काफी तगड़ी गति से वायरल हो रही है।

एक नज़र नीचे डाले-

मोनालिसा का मनोरंजन सफर

मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है, जिन्हे भोजपुरी सिनेमा की रानी के रूप में पहचाना जाता है। अभिनेत्री ने भोजपुरी भाषा के दर्शको के साथ- साथ हिंदी , बंगाली , उड़िया , तमिल , कन्नड़ और तेलुगु भाषा के दर्शको को भी लुभाया है। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री बिग बॉस में अपनी उपस्थिति से हिंदी मनोरंजन जगत में मशहूर हो गईं। डीवा ने बिग बॉस के घर में शादी रचाते हुए काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा उन्हें स्टार प्लस के शो, नज़र में मोहना राठौड़ के किरदार से भी विशेष प्रसिद्धि मिली।

खैर, देवियों और सज्जनों, अभिनेत्री के नए शो के बारे में आपकी क्या राय है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।