शोएब इब्राहिम के ‘अजूनी’ के सेट पर तेंदुए ने किया हमला, 200 लोगों के बीच कुत्ते को बनाया शिकार

Leopard Enters Ajooni Sets: 'अजूनी' के सेट पर तेंदुए ने किया हमला।
शोएब इब्राहिम के 'अजूनी' के सेट पर तेंदुए ने किया हमला, 200 लोगों के बीच कुत्ते को बनाया शिकार 21733

Leopard Enters Ajooni Sets: स्टार भारत के लोकप्रिय शो ‘अजूनी‘ के सेट पर बीते सोमवार को तेंदुआ घुस गया। शो का सेट मुंबई के गोरेगांव इलाके के फिल्म सिटी में स्थित हैं, जहां एक तेंदुए को कहर बरपाते देखा गया था। तेंदुए का वीडियो इंटरनेट पर काफी तगड़ी गति से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक तेंदुआ छत के रास्ते सेट में प्रवेश करता हुआ नजर आता है। मिली जानकारी के अनुसार, तेंदुए ने एक कुत्ते को शिकार भी बनाया हैं, जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। वायरल वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। तेंदुए के घुसपैठ से सेट पर मौजूद लोग परेशान हो गए थे। लेकिन, किसी के घायल होने की सूचना नहीं आईं है। एक नजर नीचे डालें-

आपको बता दें, मशहूर अभिनेता शोएब इब्राहिम इस शो में प्रमुख किरदार में शामिल है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार का दिन होने के कारण यह दिन बेहद व्यस्त दिन था। विभिन्न टीवी शो के कलाकारों और क्रू सहित लगभग 200-300 लोग वहां मौजूद थे। हालांकि, कुत्ते को शिकार बनाने के बाद तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।