कीथ सिकेरा और रोशेल राव के घर गुंजने वाली है किलकारियां, पढ़ें पुरी खबर

Keith Sequeira and Rochelle Rao to become parents: माता-पिता बनने वाले हैं कीथ सिकेरा और रोशेल राव।
कीथ सिकेरा और रोशेल राव के घर गुंजने वाली है किलकारियां, पढ़ें पुरी खबर 23567

Keith Sequeira and Rochelle Rao to become parents: टेलीविजन जगत की मशहूर जोड़ी कीथ सिकेरा और रोशेल राव माता-पिता बनने वाले हैं। दंपति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से अपने सभी चाहने वालों को यह खुशखबरी सुनाईं है। जोड़े ने खुशखबरी की साझा करने के लिए समुद्र तट पर ली गई खूबसूरत तस्वीरों को सार्वजनिक किया है।

फोटोशूट में रोशेल ने गुलाबी रंग की ड्रेस को स्टाइल किया हैं, जबकि कीथ ने मैचिंग रंग की शर्ट और सफेद पतलून को धारण किया है। पहली तस्वीर में वह रोशेल के बेबी बंप पर अपने कान रख रहे हैं और वे समुद्र की खूबसूरत बैंकग्राउंड के साथ पोज दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में कीथ रोशेल के माथे को चूमते नजर आ रहे है।

जोड़े ने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा: “दो छोटे हाथ, दो छोटे पैर, एक बच्ची या लड़का जिससे मिलने के लिए हम इंतजार नहीं कर सकते! हाँ, आपने सही अनुमान लगाया, हम उम्मीद कर रहे हैं! इस अविश्वसनीय उपहार के लिए यीशु और आपके अंतहीन प्यार और समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद कृपया इस नई यात्रा पर हमें आशीर्वाद देना और प्रार्थना करना जारी रखें! कीथ और रोशेल + एक”

एक नजर नीचे डालें-

आपको बता दें, कीथ और रोशेल ने वर्ष 2018 में तमिलनाडु के महाबलीपुरम में एक निजी समारोह के दौरान शादी रचाई थी। जोड़े ने वर्ष 2015 में लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 9 में बतौर प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लिया था। सितारों ने नच बलिए जैसे शो में भी भाग लिया है।

मनीषा सुथार: अभी तक गतिशील गतिशील, मनीषा सथुर व्यावसायिकता और सही मूल्यों का एक आदर्श मिश्रण है। नेटवर्क के लिए योग्यता के साथ खबर के लिए भूख, मनीषा जूनियर्स को प्रेरित करती है और वरिष्ठों का समर्थन करती है। एक मास मीडिया स्नातक, वह रूढ़ियों को तोड़ने और अपने स्वयं के आला को तराशने में विश्वास करती है। जब वह व्यस्त नहीं होता है, तो वह गाना, नृत्य करना और मीरा बनाना पसंद करता है।