Ghum hai Kisikey pyar Meiin: शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा ने शेयर की शो के नए सफर की कहानी

Ghum hai Kisikey pyar Meiin: शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा ने साझा की शो से जुड़ी दिलचस्प जानकारियां।
Ghum hai Kisikey pyar Meiin: शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा ने शेयर की शो के नए सफर की कहानी 19142

Ghum hai Kisikey pyar Meiin: स्टार प्लस (Star Plus) का लोकप्रिय धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की शानदार कहानी और आकर्षक मोड़ ने दर्शकों को टेलीविज़न से बांधें रखा है। गौरतलब हैं, कि शो में एक लिप ले लिया गया है और अब दर्शकों को शो की नई कहानी पेश की जाएंगी।

शो के निर्माताओं ने हाल ही में, दिग्गज अभिनेत्री रेखा द्वारा शो की नई कहानी की झलक को सार्वजनिक किया था। जब अभिनेत्री ने पहले प्रोमों में अपनी शानदार झलक पेश की थी, तो दर्शक उनकी ओर आकर्षित हो गए थे। अब प्रोमो में शो के नए किरदारों से जनता की मुलाकात कराई जाएंगी, जिसमें शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह शामिल है।

शो में ईशान की भूमिका निभाने वाले शक्ति अरोड़ा का कहना हैं कि, ”मैं हर शो को ऐसे मानता हूं जैसे यह मेरा पहला शो है, मैं जिस भी नए शो में जाता हूं उसके साथ एक्साइटमेंट और नर्वसनेस साथ-साथ चलती है। इस शो के पहले सीज़न को बहुत प्यार मिला है, और हमें उम्मीद है कि हमें भी दर्शकों से उतनी ही तारीफ और सराहना मिलेगी। एक और बात जो इसे बेहद खास बनाती है, वह है महान और सदाबहार एक्ट्रेस रेखाजी द्वारा इंट्रोडक्शन, जिन्हें मैंने हमेशा एडमायर और प्यार किया हैं। इससे यह और भी स्पेशल और सेंटिमेंटल हो जाता है।”

वहीं शो में सावी का किरदार निभा रहीं भाविका शर्मा ने भी अपने उत्साह को साझा करते हुए कहां, ”मैं बहुत उत्साहित और आभारी हूं, लेकिन साथ ही नर्वस भी हूं क्योंकि ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ पहले से ही अपने साथ एक विरासत लेकर आया है। इस शो ने एक बेंचमार्क सेट किया है और हम वास्तव में उस ऊंचाई तक पहुंचने की उम्मीद करते हैं। हम घबराहट और ख़ुशी के एहसास के साथ मिक्स्ड इमोशन्स रखते हैं।”

गुम हैं किसी के प्यार में’ के निर्माण का कार्यभार राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शाइका परवीन द्वारा संभाला गया है। शो दर्शकों को मनोरंजीत करने के लिए सोमवार से रविवार रात 8 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है। शो से जुड़ी नवीनतम समाचार प्राप्त करने के लिए बने रहें मनोरंजन न्यूज़ के साथ।