Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई और विराट फिर होंगे एक? सई उर्फ आयशा सिंह ने किया खुलासा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आयशा सिंह उर्फ सई ने शेयर किया कहानी की दिलचस्प कहानी।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई और विराट फिर होंगे एक? सई उर्फ आयशा सिंह ने किया खुलासा 17057

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस (Star Plus) का लोकप्रिय धारावाहिक ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) ने दर्शकों को खूब मनोरंजित किया है। शो को राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शाइका परवीन द्वारा निर्मित किया गया है। शो दर्शकों को मनोरंजीत करने में सफल है और दर्शकों ने इस शो पर खूब प्यार लुटाया है। शो की शानदार और दिलचस्प कहानी ने दर्शकों को टेलीविज़न से बांधें रखा है। गौरतलब हैं, की शो की कहानी सई और विराट पर आधारित है। शो के निर्माताओं ने शो के लिए एक दिलचस्प प्रोमो लॉन्च किया है। शो के सभी चाहने वाले का इंतजार खत्म हुआ है। आखिरकार वह क्षण आ गया है जिसका सभी #SaiRat शिपर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दरअसल अब एक बार फिर से सई और विराट का मिलन होगा। प्रोमो के अनुसार, सई और विराट एयरपोर्ट पहुंचकर अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हैं। सई और विराट आखिरकार एक हो गए हैं, लेकिन रुकिए, क्या यह खुशियां हमेशा के लिए रहेगी? सभी सुखद पल के साथ एक नया मोड़ आता है जो इसमें भी देखने को मिलेगा ।

‘गुम हैं किसी के प्यार में’ सई का किरदार निभाने वाली आयशा सिंह कहती हैं, “आखिरकार, वह पल आ ही गया, जिसका प्रशंसक काफी समय से #Sairat के मिलन का इंतजार कर रहे थे। दर्शकों की इच्छा सई और विराट के पुनर्मिलन के साथ पूरी हो गई है, जो सबसे बड़ी खुशी है। लेकिन क्या यह हमेशा खुशी से रहेगा ? यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे शो में क्या नया मोड़ आता है। सई और विराट के प्यार के साथ-साथ हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए तैयार हो जाइए।”

शो दर्शकों को लुभाने के लिए प्रत्येक दिन स्टारप्लस पर रात 8 बजे प्रसारित होता है।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।