Do Dil mil Rahe hain: नई कहानी की हुई घोषणा, पीहू-ऋषि की जोड़ी चखाएगी दर्शकों को मनोरंजन का स्वाद

Do Dil mil Rahe hain: दर्शकों के मनोरंजन के लिए स्टार प्लस ने पेश की नई कहानी।
Do Dil mil Rahe hain: New story announced, Pihu-Rishi pairing will give audience a taste of entertainment 16943

Do Dil mil Rahe hain: स्टार प्लस (Star Plus) अपने दर्शकों के लिए एक नई शो को पेश कर रहा हैं, जिसका नाम ‘दो दिल मिल रहे हैं’ (Do Dil mil Rahe hain) है। शो दर्शकों के लिए एक नई कहानी और एक ताजा अध्याय प्रस्तुत करेगा। शो बचपन के प्यार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएंगी, जिसमें दो प्यारे किरदार है ऋषिराज और प्रियदर्शिनी। दोनों के जीवन में एक मोड़ ऐसा भी आता हैं, जो‌ उन्हें जुदा कर देता है। लेकिन बीतते समय के साथ ऋषिराज, ऋषि सेन के नाम से मशहूर एक अभिमानी इंडस्ट्रियलिस्ट बन जाता हैं, जबकि प्रियदर्शिनी अब एक टूर गाइड हैं, जो पीहू मित्रा के नाम से मशहूर हैं। एक-दूसरे के दिल के क़रीब रहने वाली ये जोड़ी अब एक-दूसरे को बर्दाश्त नहीं कर सकती। हालांकि, वे एक अतीत साझा करते हैं, जिससे वे अनजान हैं। अब शो में, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये बचपन के प्रेमी जोड़े एक-दूसरे की असली पहचान कर पाते है।

हाल ही में, निर्माताओं ने ‘दो दिल मिल रहे हैं’ के प्रोमो को लॉन्च किया है। प्रोमो में देखा जा सकता हैं, कि ऋषि और पीहू के किरदार स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘इस प्यार को क्या नाम दू’ के अर्णव सिंह रायजादा और खुशी कुमारी गुप्ता के किरदार से मिलते जुलते हैं। बरुण सोबती द्वारा अभिनीत अर्नव और सनाया ईरानी द्वारा अभिनीत ख़ुशी, अपने शो के साथ भारतीय टेलीविजन पर सबसे बड़े नामों में से दो बन गए। खैर, देवियों और सज्जनों, अर्नव और खुशी के सभी चहानेवालों और प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी यह हैं, कि ‘दो दिल मिल रहे हैं’ में ऋषि और पीहू के रूप में ये सितारे दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

जी हां, अर्णव की तरह ही ऋषि भी एक घमंडी आदमी है। वह मुंहफट तो है, किंतु एक सच्चे दिल वाला शख्स है। वहीं खुशी कुमारी गुप्ता एक जमीन से जुड़ी हुई लड़की हैं। वह छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढती है और अपने रास्ते में आने वाले हर पल को एकत्रित कर उन्हें यादगार बनाती है। पीहू भी ठीक उसी तरह की ही है जो रिश्तों, स्वाभिमान और स्वतंत्रता को पैसों और पावर से ज्यादा अहमियत देती है। पीहू एक स्वतंत्र, मेहनती और निडर लड़की है। पीहू हसलर है, वह किसी से भी लड़ सकती है जो उसके सिद्धांतों और ईमानदारी के बीच में आता है।

गौरतलब हैं, कि स्टार प्लस अपने दर्शकों के मनोरंजन का खास ख्याल रखता है और वह अपने दिलचस्प कहानियों द्वारा दर्शकों को टेलिविजन से बांधें रखता है। चैनल ने दर्शकों के लिए कई परियोजनाओं का निर्माण और प्रसारण पहले से ही चालू रखा हैं, जिसमें अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, फालतू और तितली जैसे कई आकर्षक शो शामिल है। स्टार प्लस हमेशा से महिलाओं के लिए विशेष शो लाता है और इस बार भी उन्होंने एक अच्छे कहानी को पेश करने का फैसला किया है।

शो का प्रसारण 12 जून को दोपहर 2 बजे सोमवार से रविवार तक होगा। आगे की खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।