खतरों के खिलाड़ी 13 में शामिल होंगे धीरज धूपर?

Khatron ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 में शामिल होने वाले प्रतियोगियों के बारे में जानें।
Dheeraj Dhoopar to join Khatron Ke Khiladi 13? 8987

Khatron ke Khiladi 13: लोकप्रिय स्टंट आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। अब तक शो ने अपने 12 सीजन सफ़लतापुर्वक पार किए हैं। हर बार की तरह इस बार भी लोकप्रिय फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने शो को होस्ट करने का फैसला किया है। टेली चक्कर की रिपोर्ट द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, लोकप्रिय और प्रतिभाशाली अभिनेता धीरज धूपर को खतरों के खिलाड़ी 13 में शामिल करने की पेशकश की गई है। किंतु, अभी इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें, अभिनेता को विशेष लोकप्रियता ज़ी टीवी के शो कुंडली भाग्य द्वारा हासिल हुई थी।

लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 में रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी 13 के बारे में सभी को जानकारी दी थी। धीरज धूपर, असीम रियाज, अध्ययन सुमन के अलावा, बिग बॉस 16 के पहले रनर-अप शिव ठाकरे, नकुल मेहता, मुनव्वर फारूकी, अंकित गुप्ता और अर्चना गौतम को भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का हिस्सा बनने की अफवाह है।

स्तोत्र: टेली चक्कर

खैर, देवियों और सज्जनों, इस खबर पर आपकी क्या राय है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे मनोरंजन न्यूज़ के साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।