Aashka Goradia बनी मां, बेटे को दिया जन्म

Aashka Goradia and Brent Goble welcome baby boy: आश्का गोराडिया के घर नन्हे राजकुमार का आगमन हुआ है।
Aashka Goradia बनी मां, बेटे को दिया जन्म 34250

Aashka Goradia and Brent Goble welcome baby boy: हिंदी टेलीविजन जगत कि सबसे प्यारी जोड़ी अभिनेत्री आश्का गोराडिया (Aashka Goradia) और ब्रेंट गोबल (Brent Goble) के घर नन्हे राजकुमार का आगमन हुआ है। सितारों को उनके चाहने वालो द्वारा ढेर सारी बधाइयां प्राप्त हो रही है। गौरतलब है, जोड़ी सोशल मीडिया हैंडल पर काफी एक्टिव रहते है और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

माता-पिता ने अपने इंस्ट्राग्राम हैंडल के जरिए इस खुश खबरी को सबसे साथ साझा करते हुए एक प्यारा नोट लिखा। जोड़े ने लिखा, “आज सुबह 7:45 बजे,विलियम अलेक्जेंडर इस दुनिया में आए और सीधे हमारे दिलों में आ गए। हालाँकि मुझे पता है कि इस दिन से पहले मेरा जीवन अस्तित्व में था, लेकिन मुझे इसके बारे में बहुत कम याद है। फिलहाल, अपने मरने के दिन तक, मैं एलेक्स का डैडी रहूंगा। आश्का ने देवदूत की कृपा से उसे बचाया। वह अब आराम कर रही है, उसके बगल में हमारा छोटा बच्चा है। हमारे दिल कभी इतने उज्जवल नहीं रहे। मैंने ऐसा प्यार कभी नहीं देखा। अब और हर दिन, मेरे पास ईश्वर के अस्तित्व का जीवंत प्रमाण होगा।

मनोरंजन न्यूज जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं देता है। बड़ी खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।