ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम समृद्धि शुक्ला ने शेयर की खास झलक, फैंस के उड़ें होश

Yeh Rishta Kya Kehlata hain fame Samridhii Shukla’s latest Look: ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री समृद्धि शुक्ला ने नए लुक से फैंस को प्रभावित किया है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम समृद्धि शुक्ला ने शेयर की खास झलक, फैंस के उड़ें होश 49019

Yeh Rishta Kya Kehlata hain fame Samridhii Shukla’s latest Look: स्टार प्लस का लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है काफी लंबे समय से दर्शको को लुभा रहा है, जिसमें फिर से दर्शको ने एक पीढ़ी की छलांग देखी है। इस बार शो की मुख्य अभिनेत्री समृद्धि शुक्ला है, जो अभिरा के किरदार से जनता का मनोरंजन कर रही है। डीवा अपने अभिनय जादू के अलावा बेहतरीन फैशन के लिए भी जानी जाती है। वह सोशल मीडिया हैंडल पर काफी एक्टिव रहती है, जिसपर उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। वह अपने बारे में जानकारी देने के लिए अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेती रहती हैं, जिसपर साढ़े चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स की सेना मौजूद है।

एक बार फिर समृद्धि ने अपने हुस्न का करिश्मा दिखाने के लिए इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया है। डीवा ने कई तस्वीरें शेयर की है, जो ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर के साथ है। इस तस्वीर में उनकी कुदरती खूबसूरती साफ झलक रही है, जिसमें वह अलग-अलग पोज दे रही है। गले में शानदार नेकलेस और बालों को लहराते हुए उन्होंने यूजर्स के होश उड़ाए है। इस लुक को देखकर उनके फैंस हैरान है और पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ कर रहे हैं। अच्छा, तो क्या आप इसकी जांच खुद करना चाहते हैं? तो एक नजर नीचे डाले-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।