कत्थक की दीवानी है ये रिश्ता.. फेम शिवांगी जोशी, देखें सबूत

Shivangi Joshi Katthak lover: शिवांगी जोशी कत्थक प्रेमी है।
कत्थक की दीवानी है ये रिश्ता.. फेम शिवांगी जोशी, देखें सबूत 11321

Shivangi Joshi Katthak lover: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जानी वाली शिवांगी जोशी को वर्तमान समय में किसी भी परिचय की‌‌ कोई आवश्यकता नहीं है। वह अपने शानदार प्रदर्शन के साथ एक घरेलू नाम बन गई है। डीवा की लोकप्रियता काफी उच्च स्तरीय हैं और उनके चाहने वालों की संख्या भी अनगिनत है। अभिनेत्री ने अपने शानदार प्रदर्शन के साथ काफी लोगों को अपना दिवाना बनाया है और हम भी उस सुची में शामिल है। अभिनेत्री ने अपने अभिनय का जादू ये रिश्ता क्या कहलाता है, सिर्फ तुम, बेकाबू समेत कई अन्य परियोजनाओं में दिखाया है। अभिनेत्री को उनके प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। डीवा एक बहुमुखी प्रतिभा की रानी हैं।

आपको बता दें, अभिनेत्री को कत्थक नृत्य में महारत हासिल है और अभिनेत्री ने इस प्रतिभा को अपने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया है। अभिनेत्री अपने डांस कौशल से काफी दिलों में राज कर रही है। इ टाइम्स द्वारा शेयर किए वीडियो में अभिनेत्री का शानदार कत्थक नृत्य देखा जा सकता हैं, जिसमें अभिनेत्री ने अपने पैरों में घुंघरू बांध कर सभी के दिलों में हलचलें मचा रहीं हैं। वीडियो को काफी लोगों द्वारा सराहा गया है और हमें भी यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। अभिनेत्री के डांस मूव्स ने उनके प्रशंसकों को खूब प्रभावित किया है। अच्छा, क्या आप भी डीवा के प्रतिभा को देखना चाहते हैं? तो एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।