श्वेता तिवारी या सोनिया बंसल: किसका एथनिक लुक है सबसे बेहतरीन?

Shweta Tiwari's Kurta Or Soniya Bansal's Suit: खूबसूरत हसीनाएं श्वेता तिवारी और सोनिया बंसल अपने गजब के फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। आज अभिनेत्रियां पारंपरिक परिधानों में कहर ढा रही है।
श्वेता तिवारी या सोनिया बंसल: किसका एथनिक लुक है सबसे बेहतरीन? 48174

Shweta Tiwari’s Kurta Or Soniya Bansal’s Suit: श्वेता तिवारी और सोनिया बंसल मनोरंजन उद्योग की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश अभिनेत्रियां हैं। हसीनाओं के पास शानदार फैशन समझ हैं; जिससे वह पारंपरिक लुक से लेकर वेस्टर्न लुक में बिखेरती रहती है। उनके एथनिक लुक ने फैशन की दुनिया में महत्वपूर्ण छाप छोड़ी है और हम अपने पाठकों को उनके सबसे कमाल के लुक से रूबरू कराएंगे।

श्वेता तिवारी

कुर्ता खूबसूरती के साथ-साथ आराम और सुंदरता प्रदान करता है। श्वेता तिवारी का कुर्ता उन लोगों को जरूर पसंद आएगा, जो क्लासिक और सादगी भरा लुक पसंद करते हैं। कुर्ते की सादगी सुंदरता और परिष्कार को प्रदर्शित कर सकती है। अभिनेत्री ने हल्के से स्लिट नेकलाइन वाले लुक में चार चांद लगाने के लिए सिंपल मेकअप का सहारा लिया है। अपने लुक को साइड-पार्टेड कर्ली एंड हेयरस्टाइल, ब्लैक आईलाइनर के साथ सजाते हुए वह लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है।लुक में चार-चांद लगाने के लिए डीवा ने एक सोने का कड़ा का चुना है।

सोनिया बंसल

सोनिया बंसल का सूट एथनिक लुक में एक खूबसूरत ट्विस्ट जोड़ रहा है। इसमें कट-आउट आस्तीन के साथ शानदार कढ़ाई शामिल है, जो इसे बेहद खास बनाता है। बिग बॉस गर्ल के लुक में पेस्टल गुलाबी रंग का सीधा कुर्ता, सलवार और दुपट्टा नजर आ रहा है, जिसमें वह बेहद हसीन लग रही है। उन्होंने अपने लुक को स्ट्रेट हेयरस्टाइल, पीच लिप्स के साथ हेवी बेस मेकअप और मल्टी-कलर चांदबाली और एक अंगूठी के साथ अपने आउटफिट के साथ पूरा करने का फैसला किया।

खैर, दोस्तो अब आप किस अभिनेत्री के लुक से ज्यादा प्रभावित हुए हैं? अपनी राय हमें हमारे इंस्टाग्राम हैंडल पर बताए और जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।