शिवांगी जोशी के इन अदाओं पर लाखों दिल हुए घायल

Know more about Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी के नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।
Millions of hearts were injured on these acts of Shivangi Joshi 12441

Know more about Shivangi Joshi: हिंदी टेलीविजन जगत की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं में से एक हैं शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), जो अपने प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री में राज कर रही है। अभिनेत्री ने लाखों दिलों में एक विशेष स्थान हासिल किया है। शिवांगी जोशी ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को खूब प्रभावित किया है और दर्शक भी उन्हें पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। अभिनेत्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ शो से शुरू की थी। शिवांगी जोशी को विशेष लोकप्रियता स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा के किरदार द्वारा हासिल हुई थी।

अभिनेत्री ने अपने अभिनय जादू से दर्शकों को खूब लुभाया है और वह इसलिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे प्रचलित अभिनेत्रियों में से एक हैं। खैर, देवियों और सज्जनों, इन सबके अलावा अभिनेत्री को फैशन जगत में भी विशेष लोकप्रियता हासिल हुई है। अभिनेत्री का फैशन गेम हमेशा जगमगाता रहता है और इस बार भी उन्होंने अपने फैशन लुक्स से काफी लोगों को प्रभावित किया है।‌ शिवांगी जोशी ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक शानदार तस्वीरों का सेट साझा किया हैं, जिसमें वह अपने बाग में मस्ती भरे पलों का लुत्फ उठाती नजर आ रही है। अभिनेत्री ने एक सफेद क्रॉप टॉप द्वारा दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है और इस प्रयास में उन्हें अपार सफलताएं भी हासिल हुई है। अच्छा, क्या आप इसकी जांच स्वयं करना चाहते हैं? तो एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।