बदन पर लाल साड़ी सजाए दरिया किनारे आग लगा रही है शिवांगी जोशी, शायराना अंदाज पर फिदा हुए यूजर्स

Shivangi Joshi’s latest Video: बदन पर लाल साड़ी सजाए दरिया किनारे आग लगा रही है शिवांगी जोशी।
बदन पर लाल साड़ी सजाए दरिया किनारे आग लगा रही है शिवांगी जोशी, शायराना अंदाज पर फिदा हुए यूजर्स 44962

Shivangi Joshi’s latest Video: टीवी जगत में बेहतरीन स्थान हासिल करने वाली शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) किसी परिचय की मोहताज नहीं है। अभिनेत्री ने अपने करियर की नींव बचपन में ही रख दी थी, जिसके कारण उन्हें दर्शको द्वारा खूब सराहा गया। हालांकि, अब डीवा युवा सुंदरी हो गई है, जो दर्शको के दिलों को अपने अभिनय के साथ-साथ आकर्षण से भी धड़काना जानती है। गौरतलब है, कि अभिनेत्री की फैशन समझ बेहद निराली है और वह जब भी अपनी अलमारी से कुछ निकालती हैं, तो उसे दर्शको द्वारा खूब पसंद किया जाता है। वेस्टर्न से लेकर पारंपरिक लुक में ग्लैमर बिखेरने वाली अभिनेत्री ने इस बार दरिया किनारे अपने हुस्न का जादू दिखाया है, जिसके लिए उन्होंने लाल साड़ी का विकल्प चुना है।

लाल साड़ी में शिवांगी जोशी

शिवांगी ने बदन पर लाल साड़ी लपेटे एक लाजवाब वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को जनता के बीच पेश करने के लिए अभिनेत्री ने अपने 94 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल की मदद ली है। वीडियो में देखा जा सकता है, की वह अपनी बलखाती अदाएं दिखा रही है और दरिया किनारे हुस्न का तड़का लगा रही है। गुलाबी होठों पर लिपस्टिक और आंखो में काजल लगाए उन्होंने बेहद निराला प्रदर्शन किया है, जो उनके वीडियो में साफ झलक रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपने जुल्फें खुली रखी है, जिसे देखकर यूजर्स मदहोश हो गए। घोड़े को दरिया किनारे की सैर कराते हुए जोशी बेहद प्यारी लग रही है। अपने पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने एक शानदार शायरी को लिखा है। अच्छा, तो क्या आप इसकी जांच खुद करना चाहते हैं? तो एक नजर नीचे डाले-

अपने पसंदीदा सितारों केबारे में और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।