इन शर्तों के साथ बोल्ड सीन करने के लिए तैयार है शिवांगी जोशी

Know more about Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी के बारे में नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।
Shivangi Joshi is ready to do bold scenes with these conditions 7594

Know more about Shivangi Joshi: हिंदी मनोरंजन उद्योग की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रीयों में से एक हैं शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)। जिन्हें वर्तमान समय में किसी भी परिचय की‌‌ कोई आवश्यकता नहीं है। डीवा ने अपने अद्भुत अभिनय द्वारा दर्शकों को खूब मनोरंजित किया है और दर्शक भी उन्हें पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। वर्तमान समय में डीवा कलर्स के नए शो बेकाबू में परी देवलेखा की भूमिका द्वारा दर्शकों को मनोरंजीत कर रही है। शो में जोशी के साथ बिग बॉस 16 के प्रतियोगी शालिन भनोट भी शामिल है। डीवा ने बेहद कम उम्र में मनोरंजन उद्योग में कदम रखा और दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया। आपको बता दें, डीवा को विशेष लोकप्रियता स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में युवा नायरा सिंघानिया के किरदार द्वारा हासिल हुई थी।

खैर, देवियों और सज्जनों, इस बार डीवा के बारे में नवीनतम समाचार क्या है? हाल ही में, पिंकविला के साथ एक साक्षात्कार में, डीवा ने कुछ शर्तों पर बोल्ड सीन करने के लिए हामी भरी है। शिवांगी ने बोल्ड सीन करने के सवाल पर जवाब देते हुए कहां, “यह प्रोजेक्ट पर निर्भर करता है और क्या आवश्यकता है, क्या वास्तव में इसकी आवश्यकता है, और मैं कैमरे के सामने कितनी सहज रहूंगी।” आगे जोशी ने बात करते हुए कहां, कि एक कलाकार के रूप में उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना होगा और ऐसा करने के लिए वह तैयार हैं। हालांकि, अभिनेत्री की एक तय सीमा होती है और वह अभी इस सीमा को लांघने के लिए तैयार नहीं है।

स्तोत्र: पिंकविला, अमर उजाला

खैर, देवियों और सज्जनों, इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे मनोरंजन न्यूज़ के साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।