पलक सिंधवानी और आशी सिंह ने अपने लेवेंडर आउटफिट में शेयर किया अपना खूबसूरत लुक

पलक सिंधवानी और आशी सिंह लेवेंडर आउटफिट में बहुत खूबसूरत दिख रही है।देखिए यहां
पलक सिंधवानी और आशी सिंह ने अपने लेवेंडर आउटफिट में शेयर किया अपना खूबसूरत लुक 2513

पलक सिंधवानी टीवी की जानी पहचानी अभिनेत्री है। वह सब टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनालिका आत्माराम भिड़े / सोनू के रूप में अपने चरित्र के लिए जानी जाती हैं।पलक का पहला सीरियल बंधक था, जो 2019 में आई थी। पलक ने सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपनी भूमिका के लिए कई पुरस्कार जीते। उन्होंने शॉर्ट फिल्म “द बार” में भी काम किया है। सिंधवानी को एचपी लैपटॉप, अमूल बटर, आईसीआईसीआई, गूगल ऐप, लोटस, और अधिक जैसे टीवी एड्स में भी देखा गया है। उनका एक YouTube चैनल भी है जिसका नाम ‘पलक सिंधवानी’ है।

पलक सोशल मीडिया बटरफ्लाई है।वह अपने जिंदगी में होनेवाले सभी अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती है।वह हमेशा अपने लुक से अपने फैंस को इंप्रेस करती है और उन्हें फैशन गोल देती हैं। हम जो आज तस्वीर आपके लिए लाए है वहां पलक लेवेंडर सूट पहने दिख रही है। उन्होंने अपने बाल को खुला रखा है और हाथो में दिया पकड़ा है।इस तस्वीर में पलक बहुत खूबसूरत दिख रही है।देखिए

आशी सिंह एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं। वह TV सीरियल “ये उन दिनों की बात है” में नैना माहेश्वरी और “अलादीन – नाम तो सुना होगा” में राजकुमारी यास्मीन की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं. वह साल 2015 से टेलीविजन उद्योग में काम कर रही हैं।फिलहाल वह ज़ी टीवी शो मीत में मीत की भूमिका निभा रही है।

आशी एक जानी मानी और स्टाइलिश अभिनेत्री हैं। ना सिर्फ अपने एक्टिंग से बल्कि अपने खूबसूरत और स्टाइलिश फ़ैशन स्टेटमेंट से सबको प्रेरित भी करती है। इनके ग्लैमर और हर लुक ने बड़े से बड़े सितारे को कॉम्पटीशन दिया हैं। आशी सिंह ने अपने सेक्सी आउटफिट से सबको हैरान कर दिया। इनकी स्टाइल और फ़ैशन सेंस देख के बड़े से बड़े मॉडल शर्मा जाएं। आज हम आपके लिए उनके लेवेंडर लुक लेकर आए है।आशी ने यहां लेवेंडर गाउन पहन रखी है।वह इसमें बहुत सुंदर लग रही है।उन्होंने बालों को हाफ क्लच किया है चेहरे पर फ्लिक्स निकाले है।अभिनेत्री बहुत स्टनिंग दिख रही है।देखिए

अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।