मौनी रॉय ने चमचमाती स्ट्रैपलेस गाउन में इठलाते हुए शेयर की ग्लैमरस अदाएं, फैंस की टिकीं निगाहें

Mouni Roy's latest Gown Look: मौनी रॉय ने चमचमाती स्ट्रैपलेस गाउन में इठलाते हुए शेयर की ग्लैमरस अदाएं।
मौनी रॉय ने चमचमाती स्ट्रैपलेस गाउन में इठलाते हुए शेयर की ग्लैमरस अदाएं, फैंस की टिकीं निगाहें 34233

Mouni Roy’s latest Gown Look: टेलीविजन से फिल्मों तक का सफर तय करने वाली ग्लैमरस अभिनेत्री मौनी रॉय किसी भी परिचय की मोहताज नहीं है। वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे खुबसूरत और स्टाइलिश अदाकाराओं में से एक है। डीवा ने अपने अभिनय शक्ति से दर्शकों को मनोरंजीत किया है और दर्शकों द्वारा भी उनकी आगामी परियोजना का इन्तज़ार काफी बेसब्री से किया जाता है। ख़ैर, देवियों और सज्जनों, अभिनेत्री के फैशन गेम की बात करें तो, वह इन दिनों अपने ग्लैमरस लुक के चलते ख़ूब चर्चा बटोर रही है। डीवा द्वारा अपनाएं गए हर फैशन को जनता खूब पसंद करती हैं और उसपर भर-भर कर प्यार लुटाती है।

स्ट्रैपलेस गाउन में मौनी रॉय का ग्लैमर अंदाज

मौनी रॉय ने अपने 28 मिलियन से ज्यादा फोलोवर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल की सहायता से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया है। डीवा ने इस बार अपने फैशन गेम में स्ट्रैपलेस गाउन को चुना है, जो उनके बदन पर बेहद खुबसूरत लग रहा है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर रील वीडीयो को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने अदाओं के साथ हमारी धड़कनों को प्रभावित किया है। हसीन अंदाज और चमकदार बदन पर इस लुक को स्टाइल करने के साथ अभिनेत्री ने मिनिमल मेकअप लुक का चुनाव किया है। इसके अलावा उन्होंने अपनी नशीली आंखों में काजल और बालों को खुला छोड़ कर इंटरनेट पर धमाल मचाया है। एक नज़र नीचे डाले-

अपने पसदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।