Mann Sundar: रूही ने रैंप वॉक पर किया तगड़ा परफॉर्म, अग्नि ने चली नई चाल

Mann Sundar Full Episode 727: रूही ने रैंप वॉक पर किया तगड़ा परफॉर्म।
Mann Sundar: रूही ने रैंप वॉक पर किया तगड़ा परफॉर्म, अग्नि ने चली नई चाल 38415

Man Sundar Full Episode: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक मन सुंदर(Mann Sundar) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि मिस्टर सिंघानिया द्वारा रूही को मॉडलिंग करने का मौका मिलता है, जिसे देखकर अग्नि को जलन महसूस होने लगती है। अग्नि रूही के बालों को खराब करने के लिए सीरम के साथ छेड़ छाड़ करती है, मगर बाजी पलट जाती है और अग्नि के ही बाल खराब हो जाते हैं। बाद में, जूही और अवनी मिलकर रूही को रैंप पर चलना सिखाते हैं। रूही का पैर फिसलने के कारण वह गिर जाती है, जिसे नाहर मौके पर आकर संभालता है और उन दोनों के बीच प्यारा पल तैयार हो जाता है। दोनों एक दूसरे के आंखो में खो जाते हैं और बाद में, नाहर रूही को मॉडलिंग करना सिखाता है।

जल्दी ही अग्नि नाहर को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करती है, मगर उसकी यह कोशिश असफल हो जाती है। रैंप वॉक वाला दिन आता है और रूही बेहद नर्वस होकर स्टेज पर आती है, जिसका सभी लोग द्वारा मजाक बनाया जाता है। लेकिन, जल्दी ही रूही अच्छा प्रदर्शन करने लगती है, जिसे देखकर सभी लोग खुश हो जाते हैं और तालियां बजाने लगते हैं। रूही अलग- अलग साड़ियों में अपना जादू दिखाने लगती है, जिसे देखकर अग्नि के दिमाग में नई चाल आती है। वह रूही के रूम में जाती है और उसके कपड़ों में तार बांध देती है। रूही के आने बाद वह पूरी तरह से अपने योजना को अंजाम देती है। अग्नि की चाल के मुताबिक, रूही जैसे- जैसे आगे बढ़ेगी वैसे- वैसे उसके ब्लाउज़ के उन गिरते जाएंगे। इस तरह रूही सभी के सामने शर्मशार हो जाएगी।

हे भगवान! अग्नि होगी अपने चाल में सफल? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।