आराम और फैशन के बीच संतुलन बनाना हमेशा जरूरी होता है :अदा खान

अदा खान ने खुलासा किया कैसे सेलेब्रिटीज को उनके लुक्स और स्टाइल के आधार पर पहचाना जाता है
आराम और फैशन के बीच संतुलन बनाना हमेशा जरूरी होता है :अदा खान 6439

अभिनेत्री अदा खान कलर्स नागिन में शेषा के किरदार के लिए बेहद लोकप्रिय हैं। वह लगभग सभी सीज़न का हिस्सा रही हैं।उन्होंने बहुत लोकप्रियता हासिल की है। वह कहती हैं कि एक सेलेब्रिटी होना बहुत उबाऊ भी हो सकता है और लोग हमेशा यह देखने की ताक में रहते हैं कि सेलेब्रिटी ने क्या गलत किया है। अदा कहती हैं, सेलेब्रिटीज को अक्सर उनके कपड़ो और फैशन से आंका जाता है।

अदा ने कहा, “मैं हमेशा एक मोटी बच्ची थी। लेकिन चूंकि मैं इस इंडस्ट्री में हूं, इसलिए मैंने अपनी फिटनेस और लुक्स को गंभीरता से लिया है। लोग आपको जज करते हैं कि आप कैसे दिखते हैं और आप क्या पहनते हैं क्योंकि आप एक सेलिब्रिटी हैं। तो आप अपने आप बहुत सतर्क हो जाते हैं।हम हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए सावधान रहती हैं कि हम क्या पहनती हैं ताकि हमे ट्रोल न किया जाए,”

हालाँकि, अदा कहती हैं कि यह भी समझने की ज़रूरत है कि वह सहज रहे और सार्वजनिक रूप से उपस्थित होने के दौरान अपने व्यक्तित्व को न खोए। “यह सोचना दु:खद है कि आपको लगातार जज किया जाएगा। लेकिन साथ ही, यह समझना भी बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अभी भी वही कर रहे हैं जो आपके लिए काम करता है। आपको आराम और फैशनेबल क्या है इसके बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। हम हमेशा यह नहीं सोच सकती कि लोग क्या कहेंगे ।”

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।