आयशा सिंह से लेकर रूपाली गांगुली तक: देखिए एक्ट्रेसेस के खूबसूरत मराठी लुक

आयशा सिंह से लेकर रूपाली गांगुली तक इन अभिनेत्रियों के मराठी लुक पर एक नजर डालिए
From Ayesha Singh to Rupali Ganguly: See the beautiful Marathi looks of actresses 4696

आयशा सिंह
आयशा सिंह टीवी इंडस्ट्री की चहेती अभिनेत्री हैं। आयशा गुम है किसी के प्यार में में सई के किरदार में दर्शकों का दिल जीत रही है। आयशा सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट और रील से फैंस का दिल जीतती रहती हैं। आयशा ने मराठी लुक में अपनी तस्वीर शेयर की ।उन्होंने पर्पल और ग्रीन कलर की साड़ी पहनी है ।इस साड़ी को उन्होंने ट्रेडिशनल मराठी ज्वेलरी के साथ पूरा किया।देखिए यहां

रश्मि देसाई
रश्मि देसाई टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री में से एक है। उन्होंने अपने विभिन्न किरदार से हमेशा अपने दर्शकों का दिल जीता है। रश्मि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने अलग अलग लुक से हमेशा अपने फैंस को इंप्रेस करती रहती है। यहां हम उनके मराठी लुक की एक तस्वीर लाए है जहां उन्होंने पर्पल कलर की साड़ी पहनी है जो बाजीराव मस्तानी के पिंगा गाने से इंस्पायर्ड है। इस लुक में रश्मि बेहद खूबसूरत लग रही है।देखिए यहां

हिना खान
हिना खान को कौन नहीं जानता। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत ये रिश्ता क्या कहलाता से की।इसके बाद हिना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई। हिना अपने रील और तस्वीरों के जरिए अपने फैंस से कनेक्ट रहती है।फैंस उनके हर रूप से प्यार करते है। यहां हम हिना को मराठी लुक में देख रहे हैं जहां उन्होंने पिंक और ग्रीन साड़ी पहनी है। इस लुक में हिना बहुत सुंदर लग रही है।देखिए यहां

रूपाली गांगुली
रूपाली गांगुली टीवी की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में से एक हैं। रूपाली गांगुली एक्ट्रेस होने के साथ-साथ थिएटर कलाकार भी हैं। लोग उन्हें स्टार प्लस के शो के मुख्य अदाकारा अनुपमा के रूप में पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के किरदार ने उन्हे देश के सभी लोगो के दिलो में जगह दी। रूपाली को अक्सर साड़ी में देखा गया है। उनके पास अच्छी साड़ियों का कलेक्शन है। यहां हम उनकी मराठी लुक में खूबसूरत तस्वीर लेकर आए है।उन्होंने ग्रीन और रेड कलर की साड़ी पहनी है जहां वह बेहद खूबसूरत लग रही है।देखिए यहां

इसके बारे में आपकी क्या राय है?हमे नीचे कॉमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।