फैंस के प्यार ने दिलाया सुम्बुल तौकीर खान को पुरस्कार

Know more about Sumbul Touqeer: सुम्बुल तौकीर खान के नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।
Fans' love got Sumbul Touqueer Khan an award 13915

Know more about Sumbul Touqeer: भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा और चहीती अभिनेत्रियों में से एक हैं सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan), जो अपने शानदार प्रदर्शन के साथ टेलिविजन इंडस्ट्री में राज कर रही है। गौरतलब हैं, कि अभिनेत्री ने लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 में बतौर प्रतियोगी के रूप में शामिल होने के बाद से एक विशेष लोकप्रियता हासिल की। डीवा ने काफी लंबी लोकप्रियता अपने नाम अर्जित की और दर्शकों को लुभाने में सफल रही। डीवा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी कम समय में एक विशेष मुकाम को अपने नाम किया है।

खैर, देवियों और सज्जनों, इस बार डीवा के चाहनेवालों ने उन्हें पुरस्कार द्वारा सम्मानित करवाया है। गौरतलब हैं, कि अभिनेत्री अपने निजी जीवन के बारे में अपने इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा शेयर करती हैं, जिसपर उनके चाहने वालों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में, अभिनेत्री को प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किए जाने वाली अभिनेत्री के रूप में पुरस्कृत किया गया। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा इस बात की पुष्टि की और तस्वीर शेयर की। अच्छा, क्या आप इसकी जांच स्वयं करना चाहते हैं? तो एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।