क्लासी नेवी ब्लू साड़ी में दिखा दिव्यांका त्रिपाठी का स्वैग लुक, फैंस पर चढ़ी दीवानगी

Know more about Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी का साड़ी लुक देखें।
क्लासी नेवी ब्लू साड़ी में दिखा दिव्यांका त्रिपाठी का स्वैग लुक, फैंस पर चढ़ी दीवानगी 21104

Know more about Divyanka Tripathi: अपने स्वैग लुक से सभी को आकर्षित करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को भला कौन नहीं जानता है। डीवा हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रीयों में से एक हैं, जो किसी भी परिचय की मोहताज नहीं है। अभिनेत्री ने अपने दमदार अभिनय के बदौलत काफी कुछ हासिल किया है और मनोरंजन उद्योग में एक बड़ी सफलता को अपने नाम किया है। उनकी सफलता की शुरुआत उनके बड़े शो ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ के बाद से ही शुरू हो गई थी और तब से लेकर आज तक उन्होंने अपनी ओर से जो कुछ भी करने की कोशिश की है, उसका भरपूर लाभ मिला है। टीवी डेली सोप में अच्छा काम करने से लेकर अपने एंकरिंग और होस्टिंग कौशल के साथ दर्शकों को लुभाने में अभिनेत्री हमेशा से सफल रही हैं।

डीवा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्री हैं और वह अपने स्वैग लुक को प्रदर्शित करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेती है। डीवा ने इस बार क्लासी नेवी ब्लू में डिजाइनर साड़ी को अपने बदन पर लपेटा हैं, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही है। डीवा ने अपने साड़ी के बोर्डर से मिलते-जुलते डिजाइन की ब्लाउज को अपने स्टाइल में शामिल किया। गले में अद्भुत नेकलेस और आंखों पर काले चश्मे ने उनके स्वैग लुक को और निखारा। डीवा ने अपने फैशन विकल्पों में एक कड़ी साझा करने हेतु सिल्वर हैंड बैग को शामिल किया। एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।