अर्जुन बिजलानी ने अपने बेटे के साथ शेयर की क्यूट तस्वीर

अर्जुन बिजलानी का अपने बेटे के साथ क्यूट बॉन्डिंग की तस्वीर देखिए
Arjun Bijlani shared a cute picture with his son 4319

अर्जुन बिजलानी टेलीविजन इंडस्ट्री के लोकप्रिय और हैंडसम अभिनेताओं में से एक हैं। अर्जुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में बालाजी टेलीफिल्म्स के शो कार्तिक से की, इस शो में वह जेनिफ़र विंगेट के अपोजिट नजर आये थे। अर्जुन ने अपने करियर में कई टीवी शोज में काम किया। लेकिन उन्हें असल पहचान मिले जब हम तुम से मिली, उसके बाद वह बालाजी के टीवी शो नागिन में मौनी रॉय के अपोजिट दिखाई दिए। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद सराहा ।टीवी शोज के अलावा अर्जुन फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिनमे फुल फुकरे, आई गेस, काट इन द वेब और डायरेक्ट इश्क शामिल है।

टीवी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी दमदार अदाकारी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने परिवार के साथ आए दिन वह तस्वीरें साझा करते हैं। अर्जुन अपने बेटे से बहुत प्यार करते है। यहां तक कि अर्जुन ने अपने 15 साल के स्मोकिंग के आदत को अपने बेटे के कारण छोड़ दिया।उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के लिए एक बेस्ट एग्जांपल सेट करना चाहते है।आज हम उनका और उनके बेटे के खास बॉन्डिंग की तस्वीर लेकर आए है।देखिए यहां

इस बारे में आपकी क्या राय है? हमे नीचे कॉमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।