Anupama फेम मदालसा शर्मा ने रंगीन अदाओं से किया फैंस का शिकार

Anupama Fame Madalsa Sharma New Look: मदालसा शर्मा की नवीनतम समाचार पढ़िए।
Anupama फेम मदालसा शर्मा ने रंगीन अदाओं से किया फैंस का शिकार 28767

Anupama Fame Madalsa Sharma New Look: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की प्यारी बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) की खूबसूरती से यूजर्स आकर्षित हो जाते हैं। वह अक्सर अपने ग्लैमरस लुक द्वारा इंटरनेट पर धमाल मचाते रहती है और इन दिनों भी वह सोशल मीडिया हैंडल पर तहलका मचाते नजर आ रही है। गौरतलब हैं, कि अभिनेत्री सोशल मीडिया हैंडल पर काफी एक्टिव रहती है और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। जैसा कि आप सभी को पता हैं, कि अभिनेत्री लोकप्रिय धारावाहिक अनुपमा में काव्या के किरदार द्वारा दर्शकों को मनोरंजीत कर रही है। खैर, देवियों और सज्जनों, इन दिनों अभिनेत्री ने अपने नवीनतम सोशल मीडिया पोस्ट द्वारा सभी का दिल जीत रही है।

मदालसा शर्मा का अनोखा फैशन गेम

हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने 21 लाख फोलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल पर एक शानदार रील वीडियो को शेयर किया हैं, जिसमें वह अपने ग्लैमरस अदाओं के जादू से सभी को मदहोश कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता हैं, कि अभिनेत्री ने अपने बदन पर गुलाबी साड़ी को लपेटा हैं, जिसके साथ स्लीव लेस ब्लाउज का चुनाव किया है। इसके अलावा उन्होंने कई सारे एसेसरीज का विकल्प चुना और अपने चाहने वालों के दिलों में राज किया। डीवा ने मिनिमल मेकअप लुक और गुलाबी होंठों से इंटरनेट पर तबाही मचाई। अच्छा, तो क्या आप इसकी जांच स्वयं करना चाहते हैं? तो एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।